Homeदेशसंसद में पेश बिल के खिलाफ AAP का जंतर मंतर पर प्रदर्शन...

संसद में पेश बिल के खिलाफ AAP का जंतर मंतर पर प्रदर्शन आज, मंत्री-MLA समेत केजरीवाल भी होंगे शामिल

Date:

नई दिल्ली।  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेतृत्व में केंद्र में सत्तासीन  भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा संसद में प्रस्तुत किए गए विधेयक के विरोध में आप बुधवार को जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन करेगी। आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक व कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि इस प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के जंतर मंतर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, सभी मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

आम आदमी पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार संसद में संशोधित विधेयक लाकर चुनी हुई दिल्ली सरकार को कमजोर करने की साजिश कर रही है। इस विधेयक के पास होने के बाद उपराज्यपाल (एलजी) के पास सारी शक्तियां होंगी। दिल्ली सरकार के देशभक्ति बजट में लाए गए सभी प्रस्तावों को लागू करने का फैसला उनकी मेहरबानी पर होगा। दिल्ली विधानसभा में मिली करारी हार, एमसीडी उपचुनाव में जीरो सीट मिलने और दिल्ली से लेकर गुजरात तक AAP को जनसमर्थन मिलने से भाजपा परेशान है। भाजपा की केंद्र सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से दिल्ली को पुन: नियंत्रित करने की कोशिश रही है। आप इसके खिलाफ सड़क पर भी आंदोलन चलाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछली बार जब दिल्ली में आप की सरकार बनी थी। उस समय गृह मंत्रलय की तरफ से एक आदेश जारी किया गया और दिल्ली सरकार के काम की रफ्तार को ठप करने के लिए सारी शक्तियां एलजी को दे दी गईं। एलजी के जरिये केंद्र सरकार ने सभी फाइलें एलजी हाउस मंगा कर रख ली थीं।

वहीं, दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच कार्य विभाजन से दिल्ली का विकास होगा और काम में भी तेजी आएगी। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पूरी तरह से एलजी के अधिकार को परिभाषित करने वाले बिल के समर्थन में हैं।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...