Homeसिवनीभाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा का निधन, फंदे से लटका मिला शव,...

भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा का निधन, फंदे से लटका मिला शव, पार्टी ने रद की संसदीय दल की बैठक

Date:

नई दिल्ली। भाजपा सांसद राम स्वरूप शर्मा के निधन के बाद आज होने वाली पार्टी की संसदीय दल की बैठक रद कर दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने दिल्ली पुलिस के हवाले से जानकारी दी है कि राम स्वरूप शर्मा की मौत कथित तौर पर आत्महत्या के कारण हुई है। पुलिस को भाजपा सांसद के एक कर्मचारी ने फोन किया। पुुलिस गोमती अपार्टमेंट्स पहुंची तो वह फंदे से लटके मिले और दरवाजा अंदर से बंद था। हालांकि, अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह वर्तमान में विदेश मामलों की स्थायी समिति और विदेश मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य थे।

समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार 2019 के लोकसभा चुनावों में, लो प्रोफ़ाइल, मृदुभाषी शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व दूरसंचार मंत्री सुख राम के पोते आश्रय शर्मा को को हराया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ वह लंबे समय से जुड़े हुए थे। उनकी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भी काफी निकटता थी। वह ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते थे। पिछली बार 14 मार्च को उन्होंने ट्वीट किया था। 2014 के लोकसभा चुनावों में, शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह को बड़े अंतर से हराया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का निधन

बुधवार का दिन भाजपा के लिए अच्छा नहीं रहा। एक दिन में उसके नेताओं की मौत हो गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप गांधी का भी बुधवार को नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में शिपिंग राज्य मंत्री थे। सूत्रों ने कहा कि उन्होंने हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।  80 के दशक के अंत में एक कॉरपोरेटर के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले भाजपा नेता 1999 में महाराष्ट्र के अहमदनगर से तीन बार लोकसभा चुनाव जीते थे। उन्हें 2019 के आम चुनावों में टिकट नहीं मिला था।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...