Homeसिवनीआजादी हमें आसानी से नही सहादत से मिली: Dinesh Rai Munmun

आजादी हमें आसानी से नही सहादत से मिली: Dinesh Rai Munmun

आजादी के कारण हम आज सांस ले पा रहे है:ढालसिंह, अमृत महोत्सव पर नेताजी में हुआ भव्य आयोजन

Date:

सिवनी । देश को आजादी आसानी से नही मिली,बल्कि इसे प्राप्त करने के लिए देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को अपना बलिदान देना पड़ा है। गीत सुनते है दे दी हमें आजादी,बिना खडग़,बिना ढाल….साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल। इस गीत को सुनने के बाद युवा पीढ़ी में यह भाव आते है कि हमें आजादी बिना किसी अस्त्र के प्राप्त हो गई,लेकिन ऐसा नही है। लोगों की तपस्या एवं पुरूषार्थ के कारण हमें यह प्राप्त हुई है।

उक्त उद्गार आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस हॉयर सेकेंडरी शाला सिवनी में व्यक्त किये। इस अवसर पर विधायक दिनेश राय ने कहा कि 75 वर्षो में देश को विकास से जोडऩे के लिए अनेक प्रयास किये गये।

आज हम जो सांस ले रहे है,वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के कारण ले रहे है। उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि शाला के बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करें,इसके लिए फर्नीचर एवं कक्षा के 4 कक्ष देने की घोषणा की।

कार्यक्रम में उपस्थित सांसद ढालसिंह बिसेन ने कहा कि शासन की अनेक योजनाऐं मेरे शिक्षा मंत्री कार्य में हुई थी,चाहे सायकिल वितरण हो या फिर शाला को सर्वश्रेष्ठ बनाने के प्रयास को लेकर जो कार्य किये जा रहे है,निश्चित ही केन्द्र सरकार चाहती है कि हर बच्चा उच्च पद पर जाकर जिले का नाम रौशन करें। इसके लिए जो कुछ भी सहयोग भविष्य में हो सकेगा करने का प्रयास करूंगा।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे ,संजय सोनी, संतोष नगपुरे,रामलाल राय एवं भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी,नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी सहित अनेक लोगों ने इस अवसर पर इस शाला की स्मृतियों को याद किया।

इस अवसर पर प्राचार्य पीएन बारेश्बा ने विधायक दिनेश राय,सासंद ढालसिंह बिसेन,भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, मंडल अध्यक्षों का श्रीफल,शाल से सम्मान किया।

आयोजन में मंच संचालन विजय शुक्ला,शिखा कार्तिकेय,अकिला खान, सफी खान,वाहब खान,साबिर खान,शंकर सनोडिय़ा,ऋषभ चौरसिया,संजय जैन,अंजना राय सहित समस्त स्टॉफ का योगदान रहा।

बच्चों ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अपने गीत एवं विचारों से मंच को ऊंचाईयाँ प्रदान की। वहीं दूसरी ओर सांसद-विधायक द्वारा अमृत महोत्सव पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related