Homeसिवनीसिवनी विधायक दिनेश राय के जन्मदिवस पर नेताजी विद्यालय में वाटर कूलर...

सिवनी विधायक दिनेश राय के जन्मदिवस पर नेताजी विद्यालय में वाटर कूलर का शुभारंभ

Date:

सिवनी : दूसरों के दुख में अपना दुख मानने वाले युवा, कर्मण्ठ, जुझारू विधायक दिनेश राय ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस हायर सेकेण्डरी विद्यालय सिवनी को वाटर कूलर की सौगात दी है।

आज उनके जन्मदिन पर विधायक प्रतिनिधि शंकर माखिजा एवं भाजपा नेता ऋ षभ चौरसिया की उपस्थिति में इस वाटर कूलर का शुभारंभ किया गया। उल्लेखनीय है कि गत दिवस विधायक दिनेश राय ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की 125वीं जयंती के अवसर पर वाटर कूलर देने की घोषणा की थी।

गौरतलब है उनके द्वारा की गई घोषणा को उनके जन्मदिन के अवसर पर विद्यालय परिवार ने शुभारंभ करके पूरा किया। उनके जन्मदिन पर सादगी के साथ शाला परिवार के उपस्थित सदस्यों की उपस्थिति में मिष्ठान खिलाकर खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रेम नारायण वारेश्वा, सुधीरसिंह ठाकुर, विजयलक्ष्मी बिसेन, शिखा कार्तिकेय, अकीला खान, राजकुमार डहेरिया, अब्दुल वहाब खान, राजकिशोर दुबे, डॉ. अब्दुल शफ ी खान, विजय शुक्ला, शैलेन्द्र साहू, नरेन्द्रसिंह बघेल, विनोद बघेल, शशांक बरमैया, राजेश बरमैया, हरो बाई बरमैया आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related