HomeसिवनीSeoni : कुएं में गिरी कार, टीआई व आरक्षक की मौत

Seoni : कुएं में गिरी कार, टीआई व आरक्षक की मौत

बंडोल थाने के ग्राम पोंड़ी कि घटना

Date:

सिवनी : जिले के थाना बंडोल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पोंड़ी में कल देर रात कुएं एक स्कार्पियो कार के कुएं में गिर जाने के कारण छपारा के टी आई और आरक्षक की मौत हो गयी है .

बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत कलारबाकी व बंडोल के बीच गांव पौड़ी में सिवनी सेमिनार के कार्यक्रम मे शामिल होकर वापस छपारा लौट रहे थाना प्रभारी और एक आरक्षक का वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बिना मुंडेर के कुएं में वाहन जा घुसा।

पानी से भरे कुएं में थाना प्रभारी व आरक्षक के वाहन गिर जाने से दोनों की मौके पर मौत हो गई। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय सिवनी में कराया जाएगा।

इस घटना से पुलिस महकमा हतप्रभ रह गया है। देर रात एक सड़क हादसा हो गया जिसमें छपारा थाना प्रभारी निलेश परतेती (40) एवं एक आरक्षक (38) की मौके पर ही मौत हो गई।

चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी जिससे हादसा हो गया एवं छपारा थाना प्रभारी एवं एक आरक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत होना बताया जा रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी व आरक्षक दोनों छिंदवाड़ा निवासी बताए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related