लखनादौन- अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन अरविंद कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन पर थाना प्रभारी धूमा उप निरीक्षक सविता कुबरे के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक 73 सदाराम बघेल एवं आरक्षक 324 राकेश सोनवान की टीम ने न्यायालय श्रीमान संदीप कुमार पाटिल जेएमएफसी लखनादौन की न्यायालय के आपराधिक प्रकरण क्रमांक 517/11 धारा 25 आर्म्स एक्ट में आरोपी भूरा उर्फ परसराम पिता धेना बंजारा निवासी ग्राम बसारी थाना खिमलासा जिला सागर के विरुद्ध जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट के पालन में आरोपी भूरा उर्फ परसराम बंजारा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कराया गया।उक्त वारंटी 5 साल से फरार था।


