Instagram पेमेंट को ऐसे करें सेट, स्टेप्स में जानें तरीका

SHUBHAM SHARMA
2 Min Read

नई दिल्लीInstagram फोटो शेयरिंग का सबसे लोकप्रिय ऐप है। इस ऐप के दुनियाभर में लगभग 400 मिलियन ऐक्टिव यूजर्स हैं। फेसबुक के मालिकाना हक वाले इंस्टाग्राम में पिछले कुछ सप्ताहों में यस/नो पोल्स, इमोजी स्लाइडर, स्टोरी साउंडट्रैक जैसे कई नए फीचर्स अपडेट किए गए हैं। इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को शॉपिंग कराने के लिए अपना एक पेमेंट फीचर टेस्ट कर रहा है। 
इसके लिए आपका इंस्टाग्राम ऐप (57.0.0.9) वर्ज़न का होना चाहिए। अगर आप पुराना वर्जन यूज कर रहे हैं तो आपको इसे लेटेस्ट इंस्टाग्राम वर्जन पर अपडेट करना होगा। अगर आप भी इंस्टाग्राम पर पेमेंट ऑप्शन सेट करके इस्तेमाल करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें…


1. गूगल प्ले स्टोर ओपन करें और इंस्टाग्राम ऐप को सर्च करें। 
2. चेक करें, ऐप ‘Install’ ऑप्शन की बजाय ‘Update’ बटन दिखा रहा है। 
3. ऐप के लेटेस्ट वर्जन को डाउनलोड करने के लिए ‘Update’ बटन पर टैप करें। 
4. नीचे स्क्रॉल करें और ‘Payments’ बटन पर आएं। 
5. प्रोफाइल सेक्शन पर जाकर ‘Add debit or credit card’ ऑप्शन पर टैप करें। 
6. अपना कार्ड डिटेल्स एंटर करें और उपर दाहिनी ओर टिक के निशान पर क्लिक करें। 
7. ‘Pin’ ऐड करके अनऑथराइज्ड ऐक्सेस रोकने के लिए ‘Security’ टैब पर क्लिक करें। 

पेमेंट के तरीकों को हटाने के स्टेप्स 
1. ‘Payments’ सेक्शन में जाकर ‘Profile’ टैब में जाएं। 
2. ऐड किए गए कार्ड डिटेल को सिलेक्ट करें और दाईं ओर बने ‘>’ आइकन पर टैप करें। 
3. कार्ड को हटाने के लिए कार्ड पेज के नीचे ‘Remove’ बटन पर टैप करें। 
नोट: आपका कार्ड ऐड होते ही फेसबुक पेमेंट के लिए आपके अकाउंट से लगभग 71 रुपये कट जाएंगे। 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *