BJP में शामिल होने से पहले ‘मेट्रो मैन’ श्रीधरन का बड़ा बयान, कहा- CM पद भी संभालने के लिए तैयार

Date:

केरल विधानसभा चुनाव से पहले मेट्रो मेन ई श्रीधरन 21 फरवरी को कासरगोड़ से पार्टी की विजय यात्रा शुरू होने के दौरान पार्टी में शामिल होंगे। भाजपा में शामिल होने से पहले श्रीधरन ने मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केरल में बीजेपी के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री पद संभालने के लिए तैयार हूं।

बीजेपी को सत्ता में लाने के लक्ष्य के साथ राजनीतिक मैदान में प्रवेश कर रहा हूं
केरल की महत्वाकांक्षी कोच्चि मेट्रो रेल परियोजना में अहम भूमिका निभाने वाले 88 वर्षीय श्रीधरन ने कहा कि अगर बीजेपी केरल विधानसभा चुनाव में जीतती है तो राज्य को कर्ज के जाल से निकालने, आधारभूत संरचना विकसित करने पर ध्यान होगा। श्रीधरन ने कहा कि वह केरल के लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के वास्ते भाजपा में शामिल हो रहे हैं।  उन्होंने कहा कि राज्यपाल पद संभालने में दिलचस्पी नहीं है, इस तरह के संवैधानिक पद पर रहते हुए राज्य के लिए योगदान नहीं दे पाऊंगा, जिसके पास कोई अधिकार नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की माकपा नीत एलडीएफ सरकार पर जनता को विकास कार्यों से वंचित रखने का आरोप लगाया।

भाजपा में शामिल होंगे मेट्रो मेन श्रीधरन 
भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मेट्रो मेन ई श्रीधरन केरल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल होंगे। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि श्रीधरन 21 फरवरी को कासरगोड़ से पार्टी की विजय यात्रा शुरू होने के दौरान पार्टी में शामिल होंगे। श्रीधरन को देश में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में बदलाव का श्रेय दिया जाता है। सुरेंद्रन ने संवाददाताओं को बताया कि श्रीधरन ने भाजपा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related