Homeदेशपीएम मोदी 7 फरवरी को जाएंगे प. बंगाल, 4700 करोड़ की परियोजनाएं...

पीएम मोदी 7 फरवरी को जाएंगे प. बंगाल, 4700 करोड़ की परियोजनाएं करेंगे देश को समर्पित

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात फरवरी को पश्चिम बंगाल में अपने दौरे के दौरान हल्दिया में तेल, गैस और आधारभूत संरचना से जुड़ी 4700 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं को समर्पित करेंगे। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया। ये सभी, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल), गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (गेल) और एनएचएआई से जुड़ी परियोजनाएं हैं। आईओसी के निदेशक (विपणन) गुरमीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री हल्दिया रिफायनरी में दूसरी ‘कैटलिटिक डीवैक्सिंग यूनिट’ की आधारशिला रखेंगे।

सिंह ने कहा कि इकाई की लागत करीब 1019 करोड़ रुपये आएगी और अप्रैल 2023 तक इसका काम पूरा किया जाना है। इससे आयात घटने के साथ देश को 18.5 करोड़ डॉलर के विदेशी विनिमय की बचत होगी। गेल के निदेशक (विपणन) ई एस रंगनाथन ने बताया कि उसी दिन मोदी 2400 करोड़ रुपये की लागत से ‘प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा परियोजना’ के तहत 347 किलोमीटर लंबी डोभी-दुर्गापुर पाइपलाइन को समर्पित करेंगे।

उन्होंने कहा कि पाइपलाइन से पश्चिम बंगाल के कुछ शहरों में गैस वितरण परियोजना के साथ सिंदरी उर्वरक संयंत्र और मेटिक्स उर्वरक संयंत्र को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जाएगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मुख्य महाप्रबंधक आर पी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री हल्दिया में 190 करोड़ रुपये की लागत से रानीचक में फ्लाईओवर को समर्पित करेंगे। इससे हल्दिया बंदरगाह तक आना-जाना आसान होगा।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...