Homeमध्य प्रदेशMP: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में यलो अलर्ट...

MP: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

Date:

भोपाल: मध्य प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में यलो और शीतल दिन का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल पचमढ़ी में शनिवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही नो गांव में भी न्यूनतम तापमान 2 ड्रिगी दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रदेश के लगभग बीस जिलों में शीतलहर का प्रभाव है।

मौसम विभाग ने भोपाल संभाग के जिलो सहित उमरिया जबलपुर नरसिंहपुर, सिवनी,मंडला, सागर में कोल्ड डे का अलर्ट किया जारी। मौसम विभाग के अनुसार, उमरिया ओर छतरपुर में पाला पड़ने की सभावना है। वहीं ग्वालियर में हल्का कोहरा ओर खजुराहो में तेज़ शीतलकर चलने की चेतावनी दी है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, अभी ठंड के तीखे तेवर दो-तीन दिन तक और बने रह सकते हैं। इसके बाद फरवरी की शुरुआत में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। हवाओं का रुख बदलने से बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। चार-पांच फरवरी को राजधानी सहित प्रदेश के उत्तर-पश्चिम इलाके में बादल छाने से रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी और ठंड से राहत मिलेगी।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related