Indore: इंदौर में यूकां कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार, CM को दिखाने जा रहा था काले झंडे

By Khabar Satta

Published on:

Follow Us

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

इंदौर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को काले झंडे दिखाने जा रहे इंदौर शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष रमीज खान को पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार किया।

इंदौर नगर निगम कर्मियों द्वारा बेसहारा बुजुर्गों के साथ किए गए बदसलूक को लेकर युवक सीएम को काला झंडा दिखाने जा रहा था। जानकारी के मुताबिक जूनी इंदौर थाना प्रभारी भारत सिंह ठाकुर ने युवक को बायपास पर गिरफ्तार किया।

बता दें कि इंदौर में आज भाजपा पदाधिकारियों की बैठक का दूसरा दिन है। बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा समेत अन्य दिग्गज भाग ले रहे हैं।

Khabar Satta

खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

Leave a Comment