Homeदेशउत्तर भारत में फिर चलेंगी बर्फीली हवाएं, 26 जनवरी तक ठंड के...

उत्तर भारत में फिर चलेंगी बर्फीली हवाएं, 26 जनवरी तक ठंड के आसार, जानें दिल्ली- यूपी-ब‍िहार सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Date:

नई दिल्ली। देश के उत्‍तरी हिस्‍से में कड़ाके की ठंड जारी है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट नजर आ रही है। राजधानी में बर्फीली हवाओं ने बुधवार को भी जमकर ठंड का प्रकोप दिखाया। हवाओं के इस बर्फीले कहर से गुरुवार को भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि 22 से 24 जनवरी के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसकी वजह से राजधानी के लोगों को ठंड से थोड़ी तौर पर राहत मिलेगी। इस दौरान बादल छाए रहेंगे, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। मौसम फिर बदलने के आसार नजर आ रहे हैं। 22 से 24 जनवरी के बीच देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों में बादलों का डेरा रहेगा। कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।

दिल्ली में अगले दो दिन में बढ़ सकता है न्यूनतम तापमान

दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण इसमें अगले दो दिन में हल्की बढ़ोतरी होने का भी अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, नया पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करना शुरू करेगा। इसलिए दिल्ली के न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी का अनुमान है।

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय के ऊपरी पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है। बर्फ से ढके पहाड़ों से सर्द, शुष्क हवाओं के आने से सोमवार तक दिल्ली का तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी को जम्मू कश्मीर में बारिश के आसार हैं। वहीं बिहार अगले तीन दिनों तक कोहरे की चपेट में रहेगा।

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश में मौसम लगातार अपना मिजाज बदलता नजर आ रहा है। कभी आसमान में बादल, कभी बारिश तो कभी तेज ठिठुरन भरी सर्दी लोगों को परेशान कर रही है। 22 जनवरी को उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में एक और पश्चिमी विक्षोभ आने के आसार हैं जिससे सूबे में बादल छाने लगेंगे और न्यूनतम तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...