HomeदेशAAP विधायक सोमनाथ भारती की जमानत अर्जी मंजूर, रखी गईं कुछ शर्तें

AAP विधायक सोमनाथ भारती की जमानत अर्जी मंजूर, रखी गईं कुछ शर्तें

Date:

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली की एमपी एमएलए अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) विधायक सोमनाथ भारती की जमानत मंजूर की है। अपर जिला जज ने 50 हज़ार रुपए की दो जमानत कुछ शर्तों पर मंजूर की है जिसमे उन्हें देश छोड़ने पर पाबंदी भी शामिल है। दिल्ली के विधायक भारती उत्तर प्रदेश के हालात का जायजा और स्कूलों का निरीक्षण आदि करने आये थे।

उधर, पुलिस का कथन है कि रायबरेली शहर में उनके ऊपर अपशब्द और आपत्ति जनक टिप्पणी के आरोप के कारण पिछली 11 जनवरी को मुकदमा दर्ज हुआ था। कल लम्बी बहस के बाद उन्हें रिमांड पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था और कल उनकी जमानत याचिका पर अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपी का आपराधिक इतिहास तलब करने की गुजारिश की गई थी। आज पुन: उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई जिसमें उनकी याचिका सशर्त न्यायालय ने मंजूर कर ली है।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...