सिवनी छोड़ पूरे मध्य प्रदेश में 10 के नीचे पहुंचा तापमान, कडाके की ठण्ड से ठिठुरा मध्य प्रदेश

By SHUBHAM SHARMA

Published on:

Follow Us
seoni-dalsagar-

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

सिवनी, भोपाल : सिवनी छोड़ पूरे मध्य प्रदेश में 10 के नीचे पहुंचा तापमान, कडाके की ठण्ड से ठिठुरा मध्य प्रदेश बर्फीली हवा से मध्य प्रदेश में ठंड की बाढ़ सी aa गयी है । सिर्फ ठण्ड नहीं कड़ाके की ठंड मध्य प्रदेश की राजधानी (भोपाल) समेत पूरा प्रदेश फिलहाल कड़ाके की ठण्ड से ठिठुर गया। जानकारों की माने तो ऐसा सीजन मध्य प्रदेश में पहली बार हुआ। वहीँ मध्य प्रदेश के सिवनी (SEONI MADHYA PRADESH) काे छाेड़कर मध्य प्रदेश के सभी जिलाें में रात में पारा 10 डिग्री के नीचे पहुँच गया था। वहीँ सिवनी (SEONI NEWS) में तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

ऐसे 10 शहर जिनका तापमान 06 डिग्री से भी नीचे चला गया
मध्य प्रदेश के ही 10 शहरों में तापमान 6 डिग्री से नीचे चला गया था भाेपाल की बात करें तो भोपाल (Bhopal) में रात का तापमान दूसरे दिन भी सामान्य से 4 डिग्री कम 6.8 डिग्री दर्ज हुआ। उज्जैन (Ujjain) में काेल्ड डे रहा। जबलपुर (Jabalpur), उमरिया (Umariya), रीवा (Rewa) जिलाें में शीतलहर चली।

साेमवार से अगले एक दाे दिन तक दिन और रात के तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ाेतरी हाेने की संभावना बताई जा रही है। दतिया (Datiya) में बुजुर्ग की ठंड से मौत भांडेर में एसबीआई चौराहा पर शनिवार-रविवार रात 60 वर्षीय बुजुर्ग मंजल सिंह की ठंड में ठिठुरने से मौत हो गई।

उज्जैन में काेल्ड-डे, चार जिलों में शीतलहर
उमरिया 3.2 डिग्री सबसे ठंडा, रीवा 4.0 डिग्री ग्वालियर 4.3 डिग्री नाैगांव 4.5 डिग्री खजुराहाे 5.0 डिग्री दतिया 5.0 डिग्री रायसेन 5.2 डिग्री मंडला 5.3 डिग्री शाजापुर 5.6 डिग्री जबलपुर 5.8 डिग्री

SHUBHAM SHARMA

Khabar Satta:- Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment