सिवनी : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि 14 नवंबर देर रात रिपोर्ट में कुरई में 01 एवं बंडोल में 01 मरीज मिला हैं। वहीं 5 मरीज पूर्णत: स्वस्थ हो चुका हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम ने बताया कि अब तक जिले में कुल 36456 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1287 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1259 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 20 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 14 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं हैं।