Homeमध्य प्रदेशम0प्र0 की राजधानी भोपाल में NRI की नाबालिग बेटी से घर आकर...

म0प्र0 की राजधानी भोपाल में NRI की नाबालिग बेटी से घर आकर किया दुष्कर्म

NRI's minor daughter raped at home in Bhopal, capital of Madhya Pradesh

Date:

भोपालः मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लगातार ही प्रदेश की बहन-बेटियों से अत्याचार के मामले सामने आते जा रहे है. जानकारी के लिए आपको बता दें की बीते दिन शनिवार को छतरपुर (Chhatarpur) में नाबालिग से गैंगरेप के बाद अब प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) से हैवानियत का मामला सामने आया है. भोपालमें एक लड़के ने NRI की नाबालिग बेटी से सोशल मीडिया (Instagram) पर दोस्ती की दोस्ती के बाद परिवार के बारे में जानकारी जुटाई. माह जुलाई में उस युवक ने नाबालिग बच्ची के घर पहुचकर दुष्कर्म को अंजाम दिया. इस मामले में अब जाकर मामला दर्ज हुआ है. 

भोपाल के शाहजहांनाबाद थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

पहले तो आरोपी लड़के ने NRI की नाबालिग बेटी से इंस्टाग्राम (Instagram) पर दोस्ती की.जिसके बाद नाबालिग लड़की से उसके परिवार और घर पर रहने वालों की जानकारी प्राप्त की गयी फिर आरोपी उसके घर पहुंच गया. उसने लड़की से एक बार दुष्कर्म करने के बाद दोबारा ज्यादती करने का दबाव भी बनाया. जिससे तनाव में आकर नाबालिग ने लड़के के बार अपनी मां को बता दिया. जिसके बाद मां ने शाहजहांनाबाद थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई. 

शाहजहांनाबाद थाने के एएसपी आरएस मिश्रा ने बताया पूरा मामला

शाहजहांनाबाद थाने के एएसपी आरएस मिश्रा (ASP R.S. Mishra) ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता विदेश में रहते हैं. कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर लड़की की दोस्ती लालघाटी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से हुई थी. दोनों में दोस्ती होने के बाद जुलाई में लड़के ने उस समय घटना को अंजाम दिया, जब घर पर कोई नहीं था. जिसके बाद युवक ने दोबारा दुष्कर्म के लिए दबाव बनाया. जिस पर नाबालिग ने इसकी शिकायत अपनी मां से की और मामला पुलिस के सामने आया. 

नाबालिग लड़की को युवक के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, उसने पुलिस को लड़के का सिर्फ नाम ही बताया है. उसे नहीं पता कि लड़का कौन है? अब पुलिस, मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की  तलाश में जुट गई है. 

Web Title : MP Bhopal News NRI’s minor daughter raped at home in Bhopal, capital of Madhya Pradesh

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related