Homeसिवनीसिवनी कलेक्टर राहुल हरिदास फटिंग ने केन्द्रीय विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब...

सिवनी कलेक्टर राहुल हरिदास फटिंग ने केन्द्रीय विद्यालय में अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन किया

सिवनी : सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग (Seoni Collector Dr Rahul Haridas Fating) के द्वारा सोमवार 5 अक्टूबर को केंद्रीय विद्यालय सिवनी में अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री अक्षत जैन भी मौजूद थे।

Date:

सिवनी : सिवनी कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग (Seoni Collector Dr Rahul Haridas Fating) के द्वारा सोमवार 5 अक्टूबर को केंद्रीय विद्यालय सिवनी में अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर  सहायक  कलेक्टर श्री अक्षत जैन भी मौजूद थे।

प्राचार्य श्री सी. व्ही. धोते द्वारा जानकारी देते हुए ने बताया कि केंद्र सरकार की मंशानुसार विद्यार्थियों में नवाचार और शोध प्रवृत्तियों को विकसित करने के लिए अटल टिंकरिंग लैब विद्यालय में स्थापित की गई है। जिससे विद्यार्थियों में शोध  एवं नवाचार से संबंधित सभी संसाधन एवं समुचित मार्गदर्शन प्रदान किए जाएंगे। वर्तमान  कोविड-19 को देखते हुए  नवाचार के अंतर्गत  ” स्पर्श मुक्त  हैंड सैनिटाइजर” बनाया गया है।

जिसमें  बिना स्पर्श किए हुए  कीटाणु मुक्त  हो सकते हैं। यह सैनिटाइजर  वर्तमान में मौजूद अन्य सैनिटाइजर्स की तुलना में  अधिक सुरक्षित और लाभदायक है। इसी के साथ  अगला नवाचार  ” स्मार्ट कूड़ादान” बनाया गया है। जिसमें बिना स्पर्श किए हुए  हम  कचरे  या कूड़े को  कूड़ेदान के पास लाते हैं  जिसमें स्वचालित  रूप से वह खुलता है और  कचरा डालने के बाद  वह स्वयं बंद हो जाता है। 

साथ ही साथ  अगले नवाचार के अंतर्गत  घरों में  सुरक्षा  प्रदान करने के लिए “स्मार्ट डोर लॉक सिस्टम”  बनाए गए हैं। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक गण मौजूद थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक डॉ आर एस तिवारी के द्वारा किया गया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...