Homeदेशबीवी संग बेटे ने शौहर का किया कत्ल, कमरे में ही दफनाई...

बीवी संग बेटे ने शौहर का किया कत्ल, कमरे में ही दफनाई लाश

Date:

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक खातून अपने शराबी शौहर की अज़ियतों (यातनाओं) से तंग आकर उसका कत्ल कर दिया. खातून ने अपने 15 साल के बेटे के साथ मिलकर शौहर का गला काटकर उसका कत्ल कर दी और कमरे में गड्ढा खोदकर लाश को दफन कर दिया और ऊपर से भूसा डालकर फरार हो गई.

पुलिस ने वारदात के 8 दिन बाद खातून को झारखंड से गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है. खातून को जेल तो उसके नाबालिग बेटे को बाल सुझार घर भेजा गया है.

रामऔतार अपनी बीवी रेखा और तीन बच्चों सागर (15), विपिन (10) और यश (7) साल के साथ केसरपुर गांव में रहता था. गुज़िश्ता 6 सितंबर को पूरा परिवार अचानक से गायब हो गया और घर खुला रहा. पड़ोसियों ने घर की तलाशी ली तो पूरा परिवार गायब मिला. तब गांव वालों ने थाने पहुंचकर इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने परिवार के रिश्तेदारों के घर पहुंचकर छानबीन की. कई जगह दबिश देने के बावजूद पुलिस को रामऔतार और उसके परिवार को ढूंढने में कामयाबी नहीं मिली.

जब 8 सितंबर को रामऔतार के घर से बदबू आनी शुरू हुई तो पड़ोसियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने घर कमरे में भरे भूसे को हटाया तो गड्ढा दिखा. पुलिस ने रामऔतार की लाश को गड्ढे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिवार वालों ने बीवी रेखा पर रामऔतार के कत्ल का खदशा ज़ाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मंगल के रोज़ रेखा के उसके झारखंड में मौजूद मायके से पकड़ा. तीनों बच्चे भी रेखा के साथ ही मिले. पीलीभीत एसपी जय प्रकाश के मुताबिक पुलिस की पूछताछ में रेखा ने अज़ियतों से तंग आकर बेटे के साथ मिलकर शौहर का कत्ल करने की बात कुबूल की.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...