Homeदेशखुलासा! आखिर क्या है ? दिल्ली दंगों का 'तिरंगा चूड़ी' कनेक्शन

खुलासा! आखिर क्या है ? दिल्ली दंगों का ‘तिरंगा चूड़ी’ कनेक्शन

Date:

नई दिल्ली: फरवरी माह में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को दहलाने के लिए कई इलाकों में भड़की हिंसा (Delhi Roits) मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. इस बार पुलिस (Delhi Police) को ‘तिरंगा चूड़ियों’ के कनेक्शन का पता लगाया है, जिसे प्रोटेस्ट साइट पर भीड़ जुटाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए इस्तेमाल किया गया था.

खालिद ने बताई पूरी सच्चाई
दिल्ली दंगों के आरोपी खालिद ने पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि ये चूड़ियां स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) के जरिए मंगवाई गई थीं. खालिद ने बताया कि प्रोटेस्ट साइट पर भीड़ जुटाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए योगेंद्र यादव ने प्रदर्शनकारियों में चूड़ियों प्रदर्शनकारियों में चूड़ियां बटवाईं थीं, ताकि पुलिस प्रोटेस्ट साइट से लोगों को न हटाये.

इसलिए मंगवाई गई थी 100 दर्जन ‘तिरंगा चूड़ियां
आरोपी खालिद ने पुलिस को दिए बयान में कबूला कि उसने योगेंद्र यादव से बात की थी, जिसके बाद यादव ने 100 दर्जन तिरंगा चूड़ियां प्रदर्शनकारियों के लिए भेज दी थीं. जहां खालिद ने उसे अलग-अलग प्रोटेस्ट साइट पर जमा लोगों में बांटा था. खालिद ने बताया कि ये तरीका महिलाओं की भीड़ को जुटाने के लिए इस्तेमाल किया गया था. यानी तिरंगा चूड़ी बांटने से महिलाओं की भीड़ जमा होगी और वो चूड़ियां लेने आएंगी.

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related