MP CORONA : प्रदेश में 9 दिन में 13 हजार 702 नए केस, बीते 24 घंटे में 1869 पॉजिटिव मिले

SHUBHAM SHARMA
By
SHUBHAM SHARMA
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena...
3 Min Read
मध्यप्रदेश में कोरोना की रफ्तार बढ़ी:प्रदेश में अब हर घंटे 63 लोग कोरोना संक्रमित हो रहे; 9 दिन में 13 हजार 702 नए केस सामने आए, बीते 24 घंटे में 1869 पॉजिटिव मिले

भोपाल, मध्य प्रदेश : मध्यप्रदेश में भी कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ने लगी है। बीते 9 दिन की बात करें तो 13 हजार 702 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इस हिसाब से हर घंटे 63 से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं। 9 दिन में 246 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ा है। यानी हर घंटे में एक कोरोना मरीज की जान जा रही है। अब तक प्रदेश में कुल 79192 कोरोना के केस आ चुके हैं। अच्छी बात यह है कि इनमें से 59850 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 17702 है।

MP में डेढ़ करोड़ से ज्यादा लोगों की Corona जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके

राज्य में अब तक एक करोड़ 58 लाख 7945 लोगों के कोरोना के सैंपल लिए जा चुके हैं। प्रदेश में लोगों की जांच के लिए 809 फीवर क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं। इनमें कोरोना संबंधित सभी टेस्ट फ्री कर दिए गए हैं। इसके अलावा ई-संजीवनी ओपीडी भी शुरू की गई है। ऑनलाइन के जरिए डॉक्टर मरीज को वीडियो कॉल भी करते हैं। प्रदेश में 6388 कंटेनमेंट एरिया हैं।

MP में दूसरी बार आए सबसे ज्यादा Corona मरीज

बीते 24 घंटे में प्रदेश में 1869 नए केस सामने आए। यह बीते 9 दिन में दूसरी बार सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले दो दिन पहले एक दिन में 1885 सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे। हालांकि प्रतिदिन लिए जाने वाले सैंपल में बीते 24 घंटे की बात की जाए तो मरीज मिलने का रेट 7.8% तीसरी बार सबसे ज्यादा है। इससे पहले एक दिन में कुल सैंपल की जांच में पहले 8.4% और 8.2% रह चुकी है।

MP में CORONA मरीजों के लिए अक्टूबर तक साढ़े 6 हजार बेड बढ़ाएं जाएंगे

कोरोना को देखते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग पहले ही कह चुके हैं कि अक्टूबर तक मेडिकल कॉलेजों में बेड क्षमता 3 गुना कर दी जाएगी। अभी 13 हजार 115 मेडिकल कॉलेज में बेड की क्षमता है। कोविड के लिए चिन्हित 5397 बेड उपलब्ध हैं। अक्टूबर तक करीब साढ़े 6 हजार बेड बढ़ाए जाएंगे। इसमें 3012 आइसोलेशन बेड ऑक्सीजन के साथ, 2167 एचडीयू (हाई डिपेंडेंसी यूनिट) बेड और 1335 आईसीयू बेड शामिल हैं।

मध्यप्रदेश में 9 दिन की स्थिति

दिननए मरीजमौतेंठीक हुएएक दिन में सैंपलपॉजिटिव केस की दर
9 सितंबर1869311341239927.8%
8 सितंबर1864201600225978.2%
7 सितंबर1885171072233428.4%
6 सितंबर1694291238241667.0%
5 सितंबर1636301392255896.4%
4 सितंबर1658301042259826.4%
3 सितंबर1672301091237277.0%
2 सितंबर1424271132214736.6%
1 सितंबर1525321335228507.3%
Share This Article
Follow:
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.