सिवनी कलेक्टर ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण

By SHUBHAM SHARMA

Updated on:

Follow Us
seoni collector dr rahul haridas fating

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

सिवनी, मध्य प्रदेश : सिवनी कलेक्टर राहुल हरिदास फटिंग द्वारा विगत 8 सितंबर को वृद्धाश्रम सिवनी का निरीक्षण किया। उन्होंने वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर बुजुर्गो से बातचीत कर उनका हालचाल जाना । वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं को संतोष व्यक्त कर उन्होंने अधिकारियों को वृद्धाश्रम के सम्पूर्ण परिसर की नियमित साफ-सफाई किए जाने के निर्देश दिए ।

कलेक्टर डॉ फटिंग ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गो के घूमने के लिये बन रहे गार्डन का निरीक्षण कर नगरपालिका के अधिकारियों को अतिशीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही आश्रम प्रांगण में ताजी सब्जियों के लिए क्यारी बनाकर सब्जियाँ लगाने के निर्देश दिए। उन्होंनें निर्माणाधीन हॉल का अवलोकन करते हुए नाली की मरम्मत के साथ-साथ हॉल के दूसरे दरवाजे पर रैम्प बनाने हेतु श्री संतोष तिवारी उपयंत्री नगरपालिका परिषद सिवनी को निर्देशित किया गया।

सिवनी कलेक्टर ने बुजुर्गो से चर्चा कर वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं एवं नाश्ते, भोजन आदि की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की जहाँ सभी व्यवस्थाऐं संतोषप्रद पाई गई। उप संचालक सामाजिक न्याय ने बताया कि वे नियमित रूप से संस्था की मॉनिटरिंग करते हैं और बुजुर्गो से पूछकर उनकी सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाता हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर आश्रम में सेनिटाईजेशन के साथ ही इस संबंध में लगातार जागरूकता फैलाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।