Home » सिवनी » सिवनी कोरोना न्यूज़ : 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि

सिवनी कोरोना न्यूज़ : 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि

By: SHUBHAM SHARMA

On: Thursday, September 3, 2020 10:08 PM

seoni corona news
Seoni Corona News | सिवनी कोरोना न्यूज़
Google News
Follow Us

सिवनी, मध्य प्रदेश : सिवनी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की देर रात प्राप्त रिपोर्ट में (दिनांक 03 सितम्बर की रात्रि) 09 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के सी मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया की गुरूवार को प्राप्त रिपोर्ट में 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

सिवनी नगरीय क्षेत्र सुभाष वार्ड के 59 वर्षीय पुरुष , सी वी रमन वार्ड की 65 वर्षीय महिला एवं अंबेडकर वार्ड की 23 वर्षीय महिला तथा मरझोर की 36 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाये गये हैं। छपारा के संजय कॉलोनी के 28, 25 एवं 21 वर्षीय क्रमश: 3 पुरुष एवं देवरी कला का 45 वर्षीय पुरुष तथा सादक सिवनी का 44 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव आये हैं।

Join WhatsApp

Join Now