HomeदेशRajasthan Government Crisis : Sachin Pilot बोले अल्पमत में गहलोत सरकार, मेरे...

Rajasthan Government Crisis : Sachin Pilot बोले अल्पमत में गहलोत सरकार, मेरे पास 30 MLA का समर्थन

Date:

सचिन पायलट ने बयान जारी करते हुए कहा कि अशोक गहलोत की सरकार अल्पमत में हैं. उन्होंने दावा किया कि उनके पास 30 विधायकों का समर्थन है.

जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस के सामने खड़े सियासी संकट के बीच खबर है कि सोमवार को होने वाली विधायक दल की बैठक में डिप्टी सीएम सचिन पायलट शामिल नहीं होंगे. सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी. सचिन पायलट ने बयान जारी करते दावा किया कि उन्हें कुल 30 विधायकों का समर्थन प्राप्त है और राजस्थान की सरकार अल्पमत में है. इस बयान के बाद राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार का संकट और गहरा होता दिख रहा है. हालांकि, वे 30 विधायक कौन हैं, इसका खुलासा सचिन पायलट ने नहीं किया है. उनके बयान में विधायकों के नाम का जिक्र नहीं है.

गहलोत खेमे के विधायक ने दावों को खारिज किया

वहीं अशोक गहलोत के खेमे के एक विधायक ने सचिन पायलट के दावों का खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि तीस विधायक नहीं है. राज्यसभा के चुनाव में भी इस तरह की बातें आई थीं. लेकिन चुनाव के समय में कांग्रेस को 123 वोट मिले. आज भी वही स्थिति है. अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान में कांग्रेस पूरी तरह से मजबूत है इसमें कोई शक नहीं है.

कुछ बीजेपी के विधायक हमारे संपर्क में- राजेंद्र गुड्डु

उधर रविवार को राजस्थान के सीएम गहलोत ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की. इस बैठक के बाद कांग्रेस के विधायक राजेंद्र गुड्डु ने दावा किया कि कुछ बीजेपी के विधायक उनके संपर्क में हैं. उन्होंने कहा, ‘’अशोक गहलतो बहुमत में हैं. हम लोग भी कोशिश कर रहे हैं और कुछ बीजेपी के विधायक हमारे संपर्क में हैं. हम जितना खोएंगे उससे ज्यादा बीजेपी से विधायकों को लाएंगे.’’

राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी का बयान

इससे पहले रविवार को कांग्रेस ने कहा कि राजस्थान में उसकी सरकार स्थिर है और वह अपना कार्यकाल पूरा करेगी.  राज्य के लिए कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि राज्य में पार्टी के सभी विधायक उनके संपर्क में हैं और हैरानी जताई कि कौन लोग हैं, जो कथित तौर पर उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के पक्ष में खड़े हैं.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related