मस्जिद में रह रही महिला मलेशिया से आई थी कोरोना की पुष्टि के साथ असम और झारखंड में दस्तक !

SHUBHAM SHARMA
3 Min Read

रांची में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि हुई। शहर के एक मस्जिद में रह रही मलेशिया से आयी एक 22 वर्षीय युवती के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने इसकी पुष्टि की है।

गुवाहाटी/रांचीः असम के सिलचर में मंगलवार को 52 साल के एक व्यक्ति के जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जो राज्य में इस बीमारी का पहला मामला है।

रांची में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि हुई। शहर के एक मस्जिद में रह रही मलेशिया से आयी एक 22 वर्षीय युवती के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने इसकी पुष्टि की है।

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत विश्वसरमा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति का सिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। इस मरीज की विदेश यात्रा और अन्य जानकारियों के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने ट्विटर पर जवाब दिया कि सभी बातों का पता लगाया जा रहा है। 

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि युवती मलेशिया से 17 मार्च को यहां आयी थी। उन्होंने बताया कि शहर के मुस्लिम बहुल हिंदपीढ़ी इलाके की बड़ी मस्जिद से कुल 17 विदेशी नागरिकों सहित 24 लोगों को रविवार को हिरासत में लेकर खेल गांव में बनाये गये पृथक केन्द्र में रखा गया है, यह युवती इसी समूह का हिस्सा है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिये गये सभी लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से सिर्फ इस युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। बताया जाता है कि युवती धर्म प्रचार के लिए यहां आयी थी।

इस बीच यहां राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉक्टर दिनेश कुमार सिंह ने भी इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया, ‘‘स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने उक्त युवती को भर्ती करने के बारे में जानकारी मांगी थी। मैंने उसे यहां भर्ती करने की अनुमति दी है।’’ डॉक्टर सिंह ने बताया, ‘‘युवती को रिम्स में बने विशेष कोरोना वार्ड में भर्ती करने की व्यवस्था की जा रही है। वार्ड में 100 मरीजों को रखने की क्षमता है।’’ 

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *