Homeदेशकोरोना : योगी की फटकार, DM नपे

कोरोना : योगी की फटकार, DM नपे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली फटकार के बाद नोएडा के जिलाधिकारी का तबादला कर दिया गया है. उन्हें अब लखनऊ भेजा गया है.

Date:

  • नोएडा के डीएम पद से बीएन सिंह का तबादला
  • लखनऊ में राजस्व विभाग भेजे गए बीएन सिंह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली फटकार के बाद गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) के जिलाधिकारी (डीएम) बीएन सिंह का तबादला कर दिया गया है. उन्हें अब लखनऊ में राजस्व विभाग में भेजा गया है. वहीं उन पर विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि नोएडा के जिलाधिकारी (डीएम) के पद से बीएन सिंह का तबादला किए जाने के बाद उनकी जगह अब सुहास ललीनाकेरे यतिराज को नियुक्त किया गया है. सुहास 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. नोएडा में डीएम के तौर पर सुहास अब कमान संभालेंगे.

यह था मामला: नोएडा में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या, योगी आदित्यनाथ तैयारियों की समीक्षा के लिए पहुंचे नोएडा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली फटकार के बाद नोएडा के जिलाधिकारी ने 3 महीने की छुट्टी मांगी है. उन्होंने कहा कि मैं नोएडा में काम नहीं करना चाहता. डीएम बीएन सिंह ने गुरुवार को नोएडा में मुख्यमंत्री के साथ बैठक में ये दो टूक जवाब दिया. बीएन सिंह ने कहा कि मैं पिछले 3 साल से नोएडा में तैनात हूं. 18-18 घंटे काम कर रहा हूं.

बता दें कि महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, राजस्थान की तरह उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है. अकेले गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में 37 केस सामने आ चुके हैं. संक्रमितों की बढ़ती संख्या से सरकार और जिला प्रशासन चिंतित है. लगातार बढ़ते के मामलों के बीच योगी आदित्यनाथ सोमवार को नोएडा पहुंचे. उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की.

तैयारियों को लेकर सीएम नाराज

तैयारियों को लेकर सीएम ने नाराजगी जताई. सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा के डीएम को जमकर फटकार लगाई. सीएम की नाराजगी के बाद डीएम ने मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी और तीन महीने की छुट्टी मांग ली.

डीएम ने अपनी चिट्टी में लिखा कि नोएडा के जिलाधिकारी के पद पर मैं नहीं रहना चाहता. मुझे तीन महीने की छुट्टी दी जाए, क्योंकि कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की प्रशासनिक शिथिलता ना हो, इसलिए नोएडा के जिलाधिकारी के पद किसी अन्य अधिकारी की तैनाती करने का कष्ट करें.

बैठक में बेहत सख्त तेवर में दिखे सीएम योगी ने कहा कि आप लोगों ने बकवास करने की वजह से माहौल खराब किया. अपनी जिम्मेदारियों का पालन न करना और दूसरों पर डाल देना. हम लोगों ने 2 महीने पहले अलर्ट जारी किया था.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी को ₹494 करोड़ की बड़ी सौगात, धान महोत्सव में CM मोहन यादव ने किसानों को दिया बोनस का तोहफा

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय...

सिवनी पुलिस का ‘SAFE CLICK 2.0’ अभियान: नुक्कड़ नाटक और संवाद के जरिए लोगों को किया साइबर सुरक्षित

सिवनी: पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार, साइबर अपराधों...