Homeसिवनीसिवनी /कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण निःशुल्क शिविर

सिवनी /कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण निःशुल्क शिविर

Date:

सिवनी /कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण निःशुल्क शिविर

सिवनी । निःशुल्क विकलांग कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन सिवनी के बारापत्थर क्षेत्र में 15 मार्च को किया जा रहा है।

2618वीं भगवान महावीर जन्म जयंति के शुभ उपलक्ष्य में आचार्य विद्यासागर महाराज एवं आर्यिका श्री दृढ़मति माताजी की सदप्रेरणा से श्रीमंत सेठ गोपालसाव पूरनसाव पारमार्थिक ट्रस्ट सिवनी के द्वारा उक्त आयोजन किया जा रहा है जिसके संरक्षक विधायक एवं कलेक्टर सिवनी हैं। आयोजकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 मार्च को दिव्यांगजनों का परीक्षण माप इत्यादि किया जायेगा।

आयोजकों का कहना है कि इसके बाद 05 अप्रैल को कृत्रिम अंगों का वितरण, प्रत्यारोपण एवं प्रशिक्षण प्रातः 10 बजे से किया जायेगा। विकलांग मंगलम हितार्थ संस्था सिवनी एवं मंगलम लखनऊ के विशेष सहयोग से आयोजित किये जा रहे उक्त शिविर के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिये मोबाईल नंबर 94251 74548, 94258 89424, 94251 76040, 07690 220190 या 07692 220220 पर संपर्क किया जा सकता है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...