Homeमध्य प्रदेशMP / कलेक्टर NIDHI NIVEDITA ने CAA का समर्थन कर रहे युवक...

MP / कलेक्टर NIDHI NIVEDITA ने CAA का समर्थन कर रहे युवक को जड़ा थप्पड़ (वीडियो देखें)

Date:

सीएए के समर्थन में रैली निकालने वाले कलेक्टर निधि निवेदिता के गुस्से का शिकार हुए, कलेक्टर ने प्रदर्शनकारियों को खूब खरी खोटी भी सुनाईं, लाठीचार्ज में कई लोग घायल

मध्यप्रदेश के ब्यावरा में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में रैली निकाल रहे भाजपा कार्यकर्ताओं (BJP WORKERS) की कलेक्टर (COLLECTOR) से झड़प हो गई। भाजपा कार्यकर्ता कलेक्टर निधि निवेदिता (Nidhi Nivedita) से मिलने और उन्हें ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंच गए। इससे नाराज होकर कलेक्टर भीड़ के बीच आ गई और सबसे चले जाने के लिए कहा। बताया जा रहा है की इस बीच एक युवक कलेक्टर के सामने ही भारत माता की जय के नारे लगाने लगा। इससे गुस्से में आई कलेक्टर ने उसे तमाचा मार दिया।

इसके बाद भीड़ में कुछ और लोग नारे लगाने लगे तो कलेक्टर भड़क गई और भीड़ को धक्का मारने लगी। जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो कलेक्टर राष्ट्रीय ध्वज छीनने युवकों के पीछे भागी और एक युवक का स्वेटर पकड़ उससे लटक गईं। इसके बाद भीड़ और भड़क गई। कलेक्टर निधि निवेदिता को भीड़ से भिड़ता देख डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने भी प्रदर्शन कर रहे लोगों को पीटना शुरू कर दिया।

मध्यप्रदेश के राजगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के सांसद रोडमल नागर ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रविवार दिनांक 19 जनवरी 2020 को रैली का आयोजन किया था। कलेक्टर निधि निवेदिता ने इस रैली की अनुमति नहीं दी थी और धारा 144 लगा दी थी। कलेक्टर द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद भाजपा नेताओं ने CAA के समर्थन में रैली का आयोजन किया। कलेक्टर इसी बात से नाराज थी। वह खुद मैदान में उतारा ही और प्रदर्शनकारियों से बहस करने लगी। इसी दौरान उन्होंने एक प्रदर्शनकारी को चांटा मार दिया। 

राजगढ़ के प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि सांसद रोडमल नागर द्वारा आयोजित इस रैली को कलेक्टर निधि निवेदिता ने प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया था। धारा 144 लगाने से पहले कलेक्टर ने अनाधिकृत रूप से रैली को रोकने के संबंध में बयान जारी किया। जब उनके बयान पर सवाल उठे तो उन्होंने धारा 144 लगा दी है। इसके बाद भी जब भाजपा नेताओं ने रैली निकाली तो कलेक्टर रैली को रोकने के लिए खुद मैदान में उतर आई। लोगों का कहना है कि यह कलेक्टर और सांसद के बीच की तनातनी का मामला है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...