सिवनी: सिवनी कलेक्टर अंजू अरूण कुमार के निर्देशानुसार शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय सिवनी, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सिवनी तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिवनी के संयुक्त तत्वावधान में युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है।
यह मेला 18 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कुरई, जिला सिवनी में आयोजित होगा। मेले में देश एवं प्रदेश की विभिन्न निजी कंपनियों के नियोजक शामिल होकर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेंगे तथा उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे।
मेले में ट्रेनी, मशीन ऑपरेटर, सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर, बीमा अभिकर्ता, विक्रय प्रतिनिधि, कॉल सेंटर एवं ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके माध्यम से युवाओं को उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
मेले में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे इच्छुक युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं, जिन्होंने कक्षा 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई अथवा स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की हो। इच्छुक आवेदक अपने साथ समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन, अंकसूचियां एवं दो पासपोर्ट आकार के नवीनतम फोटो लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हों।
जिला रोजगार अधिकारी सिवनी ने जिले के समस्त शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं। मेले में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा


