सिवनी। सिवनी कलेक्टर अंजू अरुण कुमार के मार्गदर्शन में जिले के मछुआ समाज के मत्स्य पालकों को विभागीय योजनाओं एवं सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल मंच (एनएफडीपी) पर पंजीयन कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में सिवनी नगर के आजाद वार्ड में मछुआ समाज के मत्स्य पालकों का पंजीयन कार्य संचालित है।
मत्स्य विभाग द्वारा मछुआ समाज के पात्र मत्स्य पालकों का पंजीयन कर उन्हें विभागीय योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं एवं लाभों से जोड़ने की कार्यवाही की जा रही है। पंजीयन के दौरान मत्स्य पालकों को आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
मछुआ समाज के मत्स्य पालकों का पंजीयन 17 एवं 18 नवंबर 2026 को प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। विभाग द्वारा संबंधित मत्स्य पालकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर आजाद वार्ड में उपस्थित होकर अपना पंजीयन कराने की अपील की गई है। यह पंजीयन कार्य उप संचालक मत्स्य, सिवनी के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है


