Homeसिवनीप्राकृतिक खेती कर आय बढ़ा रहे सिवनी जिले के किसान: खेतों का...

प्राकृतिक खेती कर आय बढ़ा रहे सिवनी जिले के किसान: खेतों का कलेक्टर-एसपी ने किया अवलोकन

Farmers in Seoni district boosting income through natural farming: Collector and SP inspect the fields.

Date:

सिवनी: मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर के दौरान कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने ग्राम धोबीसर्रा में प्राकृतिक रूप से खेती कर रहे किसानों के खेतों का अवलोकन किया। उन्होंने खेतों में किसानों द्वारा अपनाई जा रही विविध फसल प्रणाली को देखा और किसानों से खेती एवं उत्पादन के संबंध में जानकारी ली।

किसान धान की खेती के साथ-साथ खेतों की मेड़ों का भी बेहतर उपयोग कर रहे हैं। मेड़ों पर तुअर, अरबी एवं जिमीकंद जैसी फसलों के साथ विभिन्न देशी सब्जियों का उत्पादन लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मेड़ों पर स्थित पलाश के पेड़ों से लाख का उत्पादन लेकर किसान अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। किसानों द्वारा प्राकृतिक तरीके से खेती करते हुए एक ही खेत से विभिन्न फसलों और अन्य कृषि गतिविधियों के माध्यम से आय के स्रोत विकसित करने के प्रयासों की कलेक्टर एवं एसपी ने सराहना की।

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने किसानों का उत्साहवर्धन करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र के किसानों को उद्यानिकी फसलों के उत्पादन के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को अधिक आय वाली फसलों की जानकारी एवं तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए चिया सीड एवं अश्वगंधा की खेती के लिए किसानों को प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती के साथ ऐसी फसलों को अपनाने से किसानों की आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related