सिवनी : जिला मुख्यालय की कोतवाली पुलिस का आज मानवीय रूप सामने आया जव दिनाँक 16-10-2019 को दो मासूम बच्चे कटंगी बायपास निवासी अपने घर से भटक कर बस स्टैंड सिवनी में सुबह लगभग 11:30 बजे घूमते हुये मिले।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी लगने पर उपरोक्त बच्चों को थाना स्टाफ के द्वारा खाना खिलाया जाकर कपड़े प्रोवाइड किये जाने के उपरांत स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया गया।
इस दौरान थाना कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक शिवेन्द्र, आरक्षक इरफान, नीतेश, अरूण एवं महिला आरक्षक फरहीन द्वारा मानवीय पहलू के इस कार्य का बखूबी निर्वहन किया गया।