Homeसिवनीबाघ ने किया नाबालिक युवक पर हमला

बाघ ने किया नाबालिक युवक पर हमला

Date:

सिवनी । दक्षिण सामान्य वनमंडल के अंतर्गत आने वाले वन परिक्षेत्र सिवनी के डूंडलखेड़ा बीट में आज प्रात: लगभग 10 बजे बाघ ने एक नाबालिक युवक पर हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को विभागीय अधिकारियों द्वारा उपचार हेतु जिला चिकित्सालय सिवनी लाकर भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी के. के. तिवारी ने बताया कि आज प्रात: कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चुटका निवासी आनंद पिता अशोक ठाकरे 17 वर्ष के साथ 8-10 लोग डूंडलखेड़ा बीट में पीहरी बीनने गये हुये थे। प्रात: लगभग 10 बजे जब ये युवक पीहरी बीनन रहे थे, इसी दौरान आनंद पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले से युवक के हाथ व पीठ पर चोट के निशान आये है।

जानकारी मिलते ही विभाग द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर युवक को उपचार हेतु कान्हीवाड़ा लाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला चिकित्सालय लाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहां इसका उपचार जारी है।
घटना में घायल युवक आनंद ठाकरे ने बताया कि 8-10 लोगों के साथ जंगल में पीहरी बीन रहा था, इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया। जब साथियों ने हल्ला मचाया, तो बाघ उसे छोड़कर भाग गया।

सिवनी रेंजर के. के. तिवारी ने जानकारी दी कि घटना में घायल युवक को प्रावधान अनुसार पांच सौ रूपये की सहायता राशि मुहैया गरायी गई है तथा जिला अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related