Homeसिवनी3 फरवरी को मिशन स्कूल ग्राउंड में होगा सिवनी साइक्लोन का आयोजन...

3 फरवरी को मिशन स्कूल ग्राउंड में होगा सिवनी साइक्लोन का आयोजन – Seoni Cycle On

Date:

सिवनी: आगामी 03 फरवरी को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 एवं पर्यावरण जागरूकता के लिये सायकल आन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । जिसकी व्यापक तैयारियाँ की गयी है। पिछले आठ वर्षो से आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम को समाज के प्रत्येक वर्ग से सराहना के साथ सहयोग प्राप्त होता है।

इस वर्ष के सफल आयोजन वे लिये सायकल आन समिति संरक्षक मंडल सर्वश्री दिनेश राय मुनमुन विधायक सिवनी , संतोष अग्रवाल बाहुबली सहित समिति के सदस्यगणों के बेहतर सहयोग से सायकल आन कार्यक्रप की सफलता के लिये व्यापक प्रचार प्रसार और कार्यक्रम की आवश्यकताओं के जिला प्रशासन, नगर पालिका प्रशासन , पुलिस प्रशासन एवं समाजसेवियों से कई दौर की चर्चा हुई है.

प्रशासन ने सायकल औँन कार्यक्रम के पिछले परिणाम की सराहना करते हये कार्यक्रम की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुये कार्यक्रम को व्यापक रूप से सफल बनाने के लिये सहयोग का भाव प्रगट किया है।

कार्यक्रम में पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी सामाजिक क्षेत्र से सहयोग प्राप्त होना है जिसमें स्वल्पाहार सांई सेवा समिति के प्रवेश बाबभालोटिया के द्वारा कराया जा रहा है । सायकल औन रैली में शामिल होने वाले प्रत्तिभागियों को विस्किट चाकलेट वितरित की जायेंगीजो राहुल किराना, द्वारा किराना, साई किराना, अग्रवाला किराना,गोयल कम्युटर एवं पुरूपोत्तम अग्रवाल की और से प्रदान की जायेगी। सायकल ऑन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण गौतम डिजिटल द्वारा किया जायेगा।

सायकल आन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के प्रोत्साहन के लिये लकी ड्रा के माध्यम से 30 सायकल प्रदान की जायेगी, जिसमें11 सायकल पुरूष वर्ग एवं 11 सायकल महिला वर्ग के लिये होगी। एक सायकल ऐसे शिक्षक को प्रदान की जायेगी जो अपने विद्यालयसायकल से ही आना जाना करते है एक सायकल ऐसे व्यापारी को प्रदान की जायेगी जो सायकल से अपना जीवकोपर्जन करते है

एक सायकल श्रमिक वर्ग के लिये होगी जो गांव से सायकल से आकर मजदूरी का काम करता है, एक सायकल प्रिंट मीडिया एवं एकइलेक्ट्ानिक मीड़िया के पत्रकार को एवं एन सी सी एवं स्काउट के लिये 1 साइकिल बालक एवं 1 साइकिल बालिका प्रदान की जायेगी  एक सायकल बेहतर साज सज्जा युक्त सायकल लाने वाले प्रतिभागी को प्रदान की जायेगी ।

उपरोक्त सभी सायकल कार्यक्रम के बाद लकी डा के माध्यभ से प्रतिभागियों को प्रदान की जायेगी। रैली के पश्चात लकी डॉ निकाला जाएगा लकी ड़ॉ में उन्हीं प्रतिभागियों को साइकिल प्रदान की जाएगी जो रैली में शामिल होंगे ।

यह सभी सायकल समिति को समाज के गणमान्य नागरिकों से प्रदान हुई है जिसमें सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा, पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया, साकार होम्स के सतीश गौर, पुनीत कपूर, अतुलचंद मालू, धीरज भूरा, आदित्य मोंदू भूरा, गोलू नहादा, सुजत नहाटा, मोहित मालू, संतोष अग्रवाल, आशुतोष शर्मा जी, अभिषेक कमल अग्रवाल, अनुसुईया अनिल पटवा, पार्षद, मनोज शैलेन्द्र गोयल अग्राहा लॉन, किशोर सुयश सोनी, संयोग कोचर, साहू सायकल स्टोर, ग्लोब हार्डवेयर, जनक तिवारी, नितेन्द्र गुह संगई, पवनबसंल, दिनेश मिश्रा चिरायु मेडिकल , नरेन्द्र ठाकुर , वैशाली राज पुरोहित से प्राप्त हई है । स्वच्छता सर्वेक्षण के इस भव्य कार्यक्रम में शिव सनोडिया की ओर से अतिथियों को समति चिन्ह भेंट किये जायेंगे। कार्यक्रम के आयोजक कपिल पांडे ने बताया कि जिन प्रतिभागियों के रजिस्ट्रेशन नहीं हो पायेंगे उनके लिये कार्यक्रम स्थल मिशन स्कूल प्राऊड में प्रातः 06 से प्रातः 07 बजे तक रजिस्ट्रेशन प्रदान करने की सुविधा रहेगी । रजिस्ट्रेशन स्थल पर सुधीर जिंदल, डैनी जैन, संदीप चौरसिया,अनिल पटवा, अतुल जैन गरबा कमेटी के सदस्य उपस्थित रहेगे।

कार्यक्रम दिनाक 03 फरवरी को प्रातः 8:00 बजे सायकल आँन का ध्वजारोहण स्वच्छता सदेश की शपथ के पक्षात पाश्चात राष्ट्रगान होगा इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण समाजसेवी उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम में समाज सेवी संस्थाएं शोक्षणिक संस्थाएँ, खेल संगठन सामाजिक संस्थाओं से उपस्थिती का आग्रह किया गया है ।

सायकल रैली का मार्ग –

मिशन स्कूल से गणेश चौक, शुक्रवारी, नेहरू रोड, दुर्गा चौक मठ स्कूल से होते हुये छिंदवाड़ा चौक, महावीर मढिया, नगर पालिका चौक, बस स्टैंड, दल सागर चौपाटी, एम. एल बी स्कूल से भैरोगंज चौक, से कलेक्टर बंगला से सकिट हाऊस सेबाहुबली चौक, सिधिया पुतला से मिशन स्कूल में रेली का समापन होगा । साइकिल ऑन के सयोजक कपिल पांडे जनक तिवारी विपिन शर्मा संजय मंडल प्रवेश बाबू भालोटिया अखलेश पांडे मोनू मिश्रा संजय शर्मा नरेंद्र ठाकुर शिव सनोडिया ने आयोजन को सफल बनाने एवं शामिल होने की अपील की है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर पर्यावरण के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले श्री अंकित मालू जी एवं सायकल ऑन कार्यक्रम का आकर्षक लोगो तैयार करने वाले पिंट्र तरवरे जी का सस्था की ओर से सम्जान किया जायेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related