Homeमध्य प्रदेशMP CM MOHAN YADAV ने पद्म पुरस्कार के लिए चयनित मध्य प्रदेश...

MP CM MOHAN YADAV ने पद्म पुरस्कार के लिए चयनित मध्य प्रदेश की विभूतियों को दी बधाई

Date:

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्ष 2024 के पद्म पुरस्कारों में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित मध्य प्रदेश की चार विभूतियों को बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि श्री भगवती लाल राजपुरोहित, श्री ओम प्रकाश शर्मा, श्री सत्येंद्र सिंह लोहिया और श्री कालूराम बामनिया ने अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यकर मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इन सभी चयनित विभूतियां की उपलब्धियों पर मध्य प्रदेश वासियों को गर्व है।

उल्लेखनीय है कि श्री भगवती लाल राजपुरोहित को मालवी संस्कृति और साहित्य पर पुस्तकों ,विशेष रूप से नाटकों के लेखन के लिए, श्री ओम प्रकाश शर्मा को पारंपरिक माच गायन शैली को रंगमंच से जोड़कर शानदार प्रस्तुतियों के लिए, श्री कालूराम बामनिया को कबीर गायन के क्षेत्र में एवं दिव्यांग प्रतिभा श्री सत्येंद्र सिंह लोहिया को तैराकी के क्षेत्र में विशेष प्रदर्शन के लिए पद्मश्री के लिए चयनित किया गया है। श्री ओम प्रकाश शर्मा और श्री भगवती लाल राजपुरोहित उज्जैन, श्री कालूराम बामनिया, देवास और श्री सत्येंद्र लोहिया भिंड जिले से हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने पद्म पुरस्कार मिलने पर विभूतियों को दी बधाई

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने मध्यप्रदेश की विभूतियों को सुदीर्घ साधना के लिए पद्म पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई दी है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने मध्यप्रदेश के श्री कालूराम बामनिया को कबीर गायन को समृद्ध बनाने, श्री सतेंद्र सिंह लोहिया को दिव्यांगों को खेलों में नेतृत्व प्रोत्साहन करने, श्री ओमप्रकाश शर्मा को मालवा की लोककला माच का संरक्षण करने और श्री भगवतीलाल राजपुरोहित को साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र में पद्मश्री दिए जाने पर शुभकामनाएं दी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विभूतियों ने मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने पद्म पुरस्कार मिलने पर विभूतियों को दी बधाई

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मध्यप्रदेश सहित देश की विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों को सुदीर्घ साधना के लिए पद्म पुरस्कार मिलने पर हार्दिक बधाई दी है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मध्यप्रदेश के निवासी श्री कालूराम बामनिया को कला क्षेत्र, श्री सतेंद्र सिंह लोहिया को खेल, श्री ओमप्रकाश शर्मा को कला और श्री भगवतीलाल राजपुरोहित को साहित्य एवं शिक्षा क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि से मध्यप्रदेश का प्रत्येक नागरिक गौरवान्वित एवं आनंदित है।

132 विभूतियों को किया जाएगा सम्मानित

उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या में गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। पद्मविभूषण के लिये 5, पद्मभूषण के लिये 17 और पद्मश्री के लिए 110 विभूतियों के नाम की घोषणा की गई है। विभूतियों को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related