Homeमध्य प्रदेशMP WEATHER UPDATE: मध्य प्रदेश के इन 19 जिलों में भारी बारिश...

MP WEATHER UPDATE: मध्य प्रदेश के इन 19 जिलों में भारी बारिश की संभावना! आज से एक नया सिस्टम होगा एक्टिव

Date:

MP WEATHER UPDATE: मध्य प्रदेश में मौसम की वर्तमान स्थिति के कारण लगातार बारिश हो रही है और आज से एक नया सिस्टम भी सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने इसकी चेतावनी देते हुए प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश की घोषणा की है।

पिछले 24 घंटों में उज्जैन, देवास, शिवपुरी, इंदौर, सागर और छिंदवाड़ा जिलों में भारी बारिश हुई है, जबकि राजगढ़, सीहोर, खरगोन और रायसेन जिलों में मध्यम से भारी बारिश हुई है।

उज्जैन के तराना में 4.1 इंच, बड़नगर में 2.4 इंच, माकड़ोन में 2 इंच, सागर के खुरई में 3.6 इंच, छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में 2.8 इंच, शिवपुरी के 2.5 इंच, इंदौर के देपालपुर में 3 इंच, राजगढ़ के खिलचीपुर में 2.3 इंच, सीहोर के बुधनी में 2.3 इंच, देवास के सोनकच्छ में 2 इंच बारिश हुई है।

इसके साथ ही, सागर, गुना, पचमढ़ी, रतलाम, खंडवा, मंडला, बैतूल, भोपाल और जबलपुर में हल्की बारिश हुई है। ग्वालियर में 9 घंटे के भीतर 1 इंच और नर्मदापुरम में आधा इंच से अधिक बारिश हुई है। शिवपुरी जिले में सबसे अधिक 87 मिमी यानी तीन से अधिक इंच की बारिश हुई है।

मौसम विज्ञानी एच.एस. पांडे ने बताया कि पश्चिमी मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के अधिकांश जिलों में पिछले एक-दो दिनों से बारिश हो रही है और यह शुक्रवार भी जारी रहेगी।

एक साइकोनिक सर्कुलेशन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बना हुआ है और एक ट्रफ लाइन पश्चिमी मध्य प्रदेश से गुजर रही है, जिससे बारिश जारी रहेगी। कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। आगामी दो-तीन दिनों तक पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। इसके बाद यह पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, झाबुआ, रतलाम, देवास, शाजापुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भारी बारिश हो सकती है। यहां ढाई से चार इंच तक पानी बरस सकता है।

वहीं, भोपाल, राजगढ़, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर में हल्की बारिश हो सकती है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related