Homeमध्य प्रदेशMP WEATHER: 48 घंटों बाद एमपी के मौसम में होगा बड़ा बदलाव,...

MP WEATHER: 48 घंटों बाद एमपी के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, कई जिलों में शीतलहर के साथ कोहरा का अलर्ट

MP WEATHER: There will be a big change in the weather of MP after 48 hours, fog alert with cold wave in these districts

Date:

MP Weather Update Today : मध्यप्रदेश में अब लगातार ही ठण्ड अपने पाँव पसार रही है, देश के पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर हमेशा की तरह मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फवारी से मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं के साथ साथ तापमान में लगातार गिरावट से शीतलहर का अहसास होने लगा है. बीते 24 घंटों में ही मध्यप्रदेश के अनेकों जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे जा पहुंचा।

एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) के अनुसार आने वाले 24 घंटों में मध्यप्रदेश के अनेकों जिलों में शीतलहर अपना बढ़ता हुआ रूप दिखायगी, फिलहाल अगले दिन यानी 28 दिसंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा लेकिन आने वाली 29 दिसंबर से मध्यप्रदेश में मौसम अचानक करवट लेगा और ठण्ड जबरदस्त महसूस होगी, मध्यप्रदेश में नए साल (NEW YEAR 2023) की शुरूआत कोहरे और शीतलहर के साथ हो सकती है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Today) के अनुसार मध्यप्रदेश में आज 27 दिसंबर 2022 से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक नीचे गिरते नजर आएगा, इसके दो दिन बाद फिर मौसम में अचानक बड़ा बदलाव होगा, मध्यप्रदेश में 29 दिसंबर 2022 को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने से तापमान में वृद्धि हो सकती है, इसके जाने के बाद पारा गिरेगा और नए साल में ठंड अपना असर दिखाएगी।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather update) की माने तो 27 से 30 दिसंबर 2022 के बीच दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार बने हुए है, मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में धुंध (कोहरा) छाने का अलर्ट जारी किया है।

MP WEATHER UPDATE: पिछले 24 घंटे का हाल

  1. पिछले 24 घंटो में प्रदेश के सभी संभागों का मौसम शुष्क रहा। प्रदेश के सभी संभागों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है।
  2. रीवा, शहडोल, जबलपुर और नमर्दापुरम जिले में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा।
  3. ग्वालियर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम और शेष संभागों में तापमान सामान्य दर्ज किया गया।
  4. दतिया सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा।
  5. धार, गुना, ग्वालियर, पचमढ़ी, राजगढ़, रतलाम, खजुराहो, नौगांव और सागर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related