Homeसिवनीसिवनी कलेक्टर ने नगर पालिका सीएमओ की सेवा समाप्ति का प्रस्ताव भेजा मध्यप्रदेश...

सिवनी कलेक्टर ने नगर पालिका सीएमओ की सेवा समाप्ति का प्रस्ताव भेजा मध्यप्रदेश शासन को, RI SUSPEND

Seoni collector sent proposal for termination of service of Municipality CMO to MP Government, RI SUSPEND

Date:

सिवनी। सिवनी कलेक्टर राहुल हरिदास फटिंग (Seoni Collector Rahul Haridas Fating) ने मुख्काय नगर पालिका अधिकारी सेवा समाप्ति का प्रस्ताव मध्यप्रदेश शासन को बीते दिनों भेजा है, इसके साथ ही राजस्व निरीक्षक (RI) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड भी कर दिया है। 

सिवनी कलेक्टर ने भेजा सीएमओ सेवा समाप्ति का प्रस्ताव

सिवनी जिले के बरघाट नगर परिषद की परिवीक्षाधीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) कामिनी लिल्हारे (Kamini Lilhare) की सेवा समाप्त करने का प्रस्ताव सिवनी कलेक्टर ने मध्यप्रदेश शासन को भेजा है.

सिवनी कलेक्टर राहुल हरिदास फटिंग के द्वारा मध्यप्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन भोपाल के आयुक्त भरत यादव (Bharat Yadav) को मुख्यनगरपालिका अधिकारी की सेवा समाप्ति का प्रस्ताव भेजा है

सिवनी कलेक्टर ने नगरीय प्रशासन आयुक्त भरत यादव को भेजे गए प्रस्ताव में कहा “सिवनी जिले के बरघाट सीएमओ कमिनी लिल्हारे (Kamni Lilhare) अपनी डिपार्टमेंटल रिस्पांसिबिलिटीज (Dept. Responsibilities) को ठीक तरह से निभा नहीं पा रही है.

बरघाट सीएमओ कमिनी लिल्हारे (Kamni Lilhare) कभी भी अचानक अपने ऑफिस से गायब हो जाती हैं इसके साथ ही अधिकारियों की ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंस (Online Video Conference) के दौरान भी कई बार अनुपस्थित रहती है जबकि यह उनकी परिवीक्षा अवधि है।

नियम के अनुसार तो सीएमओ की सेवा समाप्त होना तय

मप्र सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्ते) नियम, 1961 के नियम 8 के उपनियम 4 व मध्यप्रदेश नगर पालिका, सेवा (कार्यपालन) नियम, 1973 के नियम 18 में वर्णित प्रावधान अंतर्गत परिवीक्षाधीन कर्मचारी एवं अधिकारी की सेवा समाप्ति के लिए विधिवत कार्रवाई की जाती है।

अभद्र व्यवहार की वजह से राजस्व निरीक्षक तोषराम लांजेवार सस्पेंड

सिवनी कलेक्टर द्वारा एक राजस्व निरीक्षक को अभद्र व्यवहार व हाथापाई करने की वजह से तत्काल प्रभाव से ससपेंड कर दिया गया है, सिवनी तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल बंडोल (Bandol) में पदस्थ राजस्व निरीक्षक तोषराम लांजेवार (Toshram Lanjewar) को सिवनी कलेक्टर राहुल हरिदास फटिंग द्वारा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

शोभनीय भाषा, अभद्र व्यवहार व हाथापाई की शिकायत के बाद ससपेंड

राजस्व निरीक्षक तोषराम लांजेवार (RI Toshram Lanjewar) द्वारा जुझारपुर के ग्रामवासियों व महिलाओं से अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर अभद्र व्यवहार करने व हाथापाई करने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर डा. राहुल हरिदास फटिंग ने संबंधित आरआई तोषराम लांजेवार (RI Toshram Lanjewar) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित राजस्व निरीक्षक लांजेवार का मुख्यालय एसडीएम कार्यालय लखनादौन निर्धारित किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related