HomeदेशMahadev Book App का मुख्य सरगना पाकिस्तानियों से जुड़े नजर आए कनेक्शन,...

Mahadev Book App का मुख्य सरगना पाकिस्तानियों से जुड़े नजर आए कनेक्शन, Delhi-Mumbai में छिपे हैं दुबई से लौटे सटोरिए – Satta King

Satta Matka: The main kingpin of Mahadev Book App was seen to be related to Pakistanis, bookies returned from Dubai are hidden in Delhi-Mumbai

Date:

Mahadev Book News: आनलाइन गेमिंग (Online Gambling) महादेव बुक एप (Mahadev Book App) का जाल छत्तीसगढ़ के लगभग 12 जिलों में फैल चुका है, और सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं यह देश के कई राज्यों में भी सक्रिय है, छत्पुतीसगढ़ की बात करें तो पुलिस ने 80 सट्टेबाजों की सूची बनाई है, जिनमें रायपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़, बिलासपुर, अंबिकापुर समेत अन्य शहरों के लोग शामिल है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन सभी के नाम, पते मिल चुके हैं, अब बस उनकी यहाँ वापसी का इन्तजार किया जा रहा है, इसके साथ ही पुलिस अफसरों का बड़ा दावा यह भी है कि दुबई से लौटे सट्टेबाज गिरफ्तारी के डर से मुंबई, दिल्ली में होटलों, रिश्तेदारों, दोस्तों के घर पर छिपे हुए हैं, इनके सबके बीच यह भी खबर सामने आई है कि पुलिस की जांच में Mahadev Book App के मुख्य सरगना सौरभ चंद्राकर (Sourabh Chandrakar) के पाकिस्तानियों से तार जुड़े निकले हैं।

पुलिस को गिरफ्तार सटोरियों से जांच और पूछताछ से पूरी जानकारी मिली है कि सौरभ और रवि उप्पल ने दुबई पहुंचने के बाद ही दो वही से पाकिस्तानियों से संपर्क किया और फिर दोनों को बिजनेस पार्टनर बनाकर आनलाइन सट्टे (Online Satta) के कारोबार में करोड़ों रुपये निवेश कराए।

सट्टे के गेम प्लान (Online Satta Game Plan) में पहले ही सौरभ और रवि ने दुबई के एक शेख को जोड़ रखा था। फिर हैदराबाद के रेड्डी अन्नाा एप (Anna App) के संचालक से मिलकर इस अवैध कारोबार की ट्रेनिंग ली। इन निवेशकों के साथ रायपुर और भिलाई के करीब आठ सराफा, कपड़ा कारोबारी समेत बिल्डर और सफेदपोश भी सट्टेबाजी के खेल में शामिल हैं।

Online Satta King: दुबई से फैला देशभर में नेटवर्क

दुबई (UAE) से आनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी (Online Cricket Satta) का खेल पूरे देशभर में चल रह है। भारत की बात करें तो यहा भारत में पुणे, विशाखापट्टनम, बेंगलुरू, हैदराबाद, चेन्नाई, मुंबई, नागपुर में ब्रांच स्थापित की गई है।

Online Satta: रोड सेफ्टी मैच में भी गेप प्लान

छत्तीसगढ़ में महादेव एप (Mahadev Book App) का काम देखने वाले सौरभ चंद्राकर (Sourabh Chandrakar), रवि उप्पल (Ravi Uppal) के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली है कि उसने रायपुर (Raipur) में 27 सितंबर से शुरू होने जा रहे रोड सेफ्टी मैच (Road Safety Match) के लिए तगड़ी तैयारी कर रखी है।

Satta King के गुर्गे पकड़ाए, संचालक नहीं

महादेव एप (Mahadev Book App) का संचालक सौरभ चंद्राकर (Sourabh Chandrakar) अब तक नहीं पकड़ा जा सका, रवि उप्पल (Ravi Uppal), राज गुप्ता (Raj Gupta), कपिल चेलानी (Kapil Chelani), चेतन चेलानी (Chetan Chelani), गोरे काले और सतनाम की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। अब पुलिस ने सभी के नाम पर लुकआउट नोटिस जारी करने की तैयारी की है।

Satta King: 300 से अधिक बैंक खाते से लेनदेन

आनलाइन सट्टे (Online Satta King) के खेल से जुड़े गिरफ्तार सटोरियों के 300 से अधिक बैक (Bank Account) खाते मिले हैं, इनमें से अधिकांश खाते झारखंड (Jharkhand), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हैं। सभी खातों की जांच के बाद ही साफ होगा कि कितनी राशि का ट्रांजेक्शन हुआ है। मास्टर माइंड सौरभ चंद्राकर (Sourabh Chandrakar) समेत अन्य के बारे में कई अहम जानकारी मिली है, उसके आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related