Homeसिवनीसिवनी: आनंद पंजवानी को मिली आगामी विधानसभा चुनाव की कमान, बनाए गए...

सिवनी: आनंद पंजवानी को मिली आगामी विधानसभा चुनाव की कमान, बनाए गए सिवनी विधानसभा प्रभारी

Seoni: Anand Panjwani got the command of the upcoming assembly elections, made Seoni assembly in-charge

Date:

सिवनी: युवक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पंजवानी (Anand Panjwani) से सिवनी विधानसभा प्रभारी (Seoni Vidhansabha Prabhari) बनने के बाद प्रेस विज्ञप्ति जारी की जिसमे उन्होंने बताया मधयप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री कमलनाथ जी एवं प्रदेश के युवा अध्यक्ष आदरणीय डॉ विक्रांत भूरिया जी का वर्तमान में संगठन को प्रदेश के प्रत्येक बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने को ही प्राथमिकता दे रहे हैं.

खास तौर पर उनका उद्देश प्रत्येक बूथ स्तर पर युवाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें समाज के बीच में नेतृत्व प्रदान करना है और इससे हमारी कांग्रेस पार्टी को भी मजबूती प्रदान होगी ।

आनंद पंजवानी द्वारा बताया गया की प्रदेश के 230 विधानसभाओं में हर विधानसभा स्तर पर एक प्रभारी नियुक्त किया जा रहा है,जिसमे अभी तक 125 विधानसभाओं के प्रभारीयों की सूची जारी की गई है,जिसमे प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया जी को भी हम सभी के नेता एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री कमलनाथ जी द्वारा झाबुआ विधानसभा के यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी दी गई है ।

आनंद पंजवानी द्वारा बताया गया की कांग्रेस हमेशा से ही युवाओं की पार्टी रही है जिसके परिणाम पूर्व में हुए नगरीय निकाय,जिला पंचायत और जनपद चुनाव में भी देखने को मिले हैं, और हमारे अनेकों युवा कांग्रेस के पदाधिकारी जिले में प्रमुख क्षेत्रो से भाजपा के प्रत्याशियों को हराकर जनप्रतिनिधि के रूप में चुनकर आए हैं,श्री पंजवानी ने बताया की यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो प्रोग्राम को सभी वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं युवा साथियों के सहयोग से ही किया जाना है,जिसमे हमारे छेत्रिय नेताओं की बड़ी भूमिका होगी ।

अंत में आनंद पंजवानी द्वारा बताया गया की आज मधयप्रदेश का हर युवा भाजपा की नीतियों से परेशान है,प्रदेश का युवा आज बेरोजगार है,किसानों को फसल का दाम नहीं मिल रहा, महंगाई से प्रदेश की आम जनता हलाकान है, महिलाओं की सुरक्षा आज सबसे बड़ा सवाल है.

इन्ही सब कारण से आज लगातार पार्टी से नए युवा जुड़ रहे है जिसको देखते हुए हमारे शीर्ष नेतृत्व ने एक प्रोग्राम बनाकर पूरे मध्यप्रदेश में लागू किया है,जिसको लेकर हमारे राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रभारी आदरणीय कृष्ण अल्लावारू जी आगामी 16 तारीख को भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक ले रहे है जिसमे सभी नवनियुक्त प्रभारी इसमें भाग लेंगे और इस प्रोग्राम यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो को करने की रूपरेखा तैयार की जाएगी ।

संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी के लिए आनंद पंजवानी द्वारा फिर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री कमलनाथ जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रांत भूरिया जी का आभार व्यक्त करते हुए अपना शत प्रतिशत प्रयास करने की बात कही ।

इसके साथ ही आनंद पंजवानी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री कमलनाथ जी का,प्रदेश युवक कांग्रेस के लोकप्रिय अध्यक्ष डा विक्रांत भूरिया जी का,जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना जी का,जिले के प्रभारी आदरणीय चौधरी गंभीर सिंग जी का,बरघाट विधायक श्री अर्जुन सिंह काकोडिया जी का,लखनादौन विधायक श्री योगेंद्र सिंह जी का,सेवादल के प्रदेश मुख्यसंगठक श्री रजनीश सिंग जी का,नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री इमरान पटेल जी का,नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्री संतोष नानू पंजवानी एवं जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओ का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है ।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...