Homeमध्य प्रदेशउज्जैन: स्पा की आड़ में चल रहे थे सेक्स रैकेट, तीन स्थानों...

उज्जैन: स्पा की आड़ में चल रहे थे सेक्स रैकेट, तीन स्थानों से 21 युवक-युवतियां गिरफ्तार

Ujjain: Sex rackets were running under the guise of spa, 21 youths arrested from three places

Date:

उज्जैन: उज्जैन में पुलिस ने स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट को पकड़ा गया है। शनिवार को माधव नगर इलाके के तीन स्पा सेंटर में छापमार कार्रवाई करते हुए 21 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मौके से गर्भनिरोधक गोलियां, कॉन्डम और दूसरी आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है, आईपीएस विनोद कुमार मीणा ने बताया कि लम्बे समय से स्पा सेंटर में अवैध गतिविधि की शिकायत मिल रही थी।

क्राइम ब्रांच की टीम ने माधवनगर थाना पुलिस के साथ शनिवार शाम को फ्रीगंज क्षेत्र में संचालित हो रहे स्पा सेंटरों पर दबिश दी। फ्रीगंज क्षेत्र में सात स्थानों पर चल रहे स्पा सेंटरों पर सर्चिंग की गई।

इसमें आजादनगर मून थाई, आरबी जोन के सामने ओसम और हार-फूल की गली में रिलेक्स स्पा सेंटर पर आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर वहां से 12 लड़कों और 9 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है।

सभी को माधवनगर थाने लाया गया। यहां उनके खिलाफ एक्ट अधिनियम का केस दर्ज किया है। फ्रीगंज क्षेत्र में ही डिवाइन वेली में संचालित 2 सेंटर भी शामिल हैं। हिरासत में लिए गए युवक उज्जैन जिले के रहने वाले हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।

स्पा सेंटर पर असम-मिजोरम की युवतियां

पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटरों से हिरासत में ली गई युवतियां असम-मिजोरम, मनीपुर की रहने वाली हैं। इन्हें स्पा सेंटर संचालकों ने कई महीने पहले यहां बुलाया था। सभी शहर में किराए के मकान रह रही हैं।

युवतियों से पूछताछ कर स्पा सेंटर के खेल का सच पता किया जा रहा है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद सभी अपना मुंह छुपा रही। वहीं पुलिस के सवालों का ठीक से जवाब भी नहीं दे रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related