Homeमध्य प्रदेश8 अफ्रीकी चीतों के साथ 17 सितंबर को मध्य प्रदेश आएंगे पीएम नरेन्द्र...

8 अफ्रीकी चीतों के साथ 17 सितंबर को मध्य प्रदेश आएंगे पीएम नरेन्द्र मोदी – MP NEWS

pm-narendra-modi-to-visit-madhya-pradesh-on-september-17-with-8-african-cheetahs

Date:

भोपाल। दुनिया भर में भारत को एक अलग पहचान दिलाने वाले भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे, 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्यप्रदेश के दौरे के समय ही कूनो नेशनल पार्क में 8 अफ्रीकन चीतों की शिफ्टिंग भी होने वाली है, यहाँ पीएम श्री नरेन्द्र मोदी भी इस कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

पीएम मोदी मध्यप्रदेश के दौरे के समय महिला स्व-सहायता समूह के होने वाले सम्मेलन को संबोधित करेंगे, इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी CM शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की बैठक होने से पहले ही मंत्रिपरिषद के सदस्यों को दी थी।

PM MODI का MP दौरा: भोपाल और श्योपुर में तेज हुई तैयारियां

PM MODI का MP दौरा: भोपाल और श्योपुर में तेज हुई तैयारियां- प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के श्योपुर में लगभग 7 हेलीपैड बनाने की तैयारियां शुरू की जा चुकी है, इन सभी 7 हेलीपेड की बात करें तो इनमे से 3 नेशनल पार्क के भीतर बन रहे हैं, जहां हेलीकॉप्टर की मदद से सभी चीतों को शिफ्ट किया जाएगा.

इनके साथ ही पार्क के बाहर भी कुछ हेलीपेड़ बनाने की तैयारियां शुरू हुई है जिनमे VVIP के आगमन के लिए 4 हेलीपैड होंगे। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, चीते नामीबिया से पहले देश की राजधानी दिल्ली लाए जाएंगे दिल्ली के बाद उन्हें वहां से ग्वालियर एयरपोर्ट लाया जाएगा फिर ग्वालियर से सभी चीते हवाई मार्ग से कूनो पालपुर आएंगे।

MP के कूनो में 8 चीते लाने की तैयारी पूरी

मध्यप्रदेश के श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 8 चीते लाने की तैयारी है। इनके पहले 15 अगस्त तक कूनो लाने की तैयारी चल रही थी।​​​​​ हालांकि, तब इसकी तारीख की आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related