Homeमध्य प्रदेशछिंदवाड़ा में स्कूटी में हुआ जोरदार धमाका, धमाके से भाजपा नेता के...

छिंदवाड़ा में स्कूटी में हुआ जोरदार धमाका, धमाके से भाजपा नेता के घर में लगी आग; आग की चपेट में आने से दिव्यांग बेटी की मौत

Massive explosion in Scooty in Chhindwara, fire in BJP leader's house due to explosion; Divyang daughter dies due to fire

Date:

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय पर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात भाजपा नेता नवलू साहू के घर में स्कूटी में हुए अचानक विस्फोट से आग लग गई।

इस हादसे में परिवार के पांच लोग बुरी तरह झुलस गए। इनमें से दिव्यांग बेटी की नागपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर है। भाजपा नेता समेत तीन लोग भी अस्पताल में भर्ती है। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

छिंदवाड़ा पुलिस के अनुसार, हादसा उमरेठ के नेहरू चौक में सुभाष उर्फ नवलू साहू के मकान में हुआ। सुभाष साहू उमरेठ में भाजपा के मंडल प्रभारी हैं। बुधवार की रात करीब 2:30 बजे परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे, तभी अचानक घर में खड़ी स्कूटी में विस्फोट हुआ।

धमाके की आवाज सुनकर घर के लोग जागे, तो घर चारों ओर लपटों से घिरा था। इस आगजनी में सुभाष साहू, उनकी पत्नी संतोषी साहू, बेटा भूपेंद्र, रूपेंद्र और दिव्यांग बेटी रुचि बुरी तरह झुलस गए।

सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रुचि और भूपेंद्र 60 फीसदी झुलसे गए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया। यहां रुचि ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

तहसीलदार सुनयना ब्रम्हे ने बताया कि हादसे के बाद तत्काल घायलों को देखने की अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर हालत में उन्हें नागपुर रेफर किया गया है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

सांसद नकुल नाथ ने जताया दुख

घटना को लेकर क्षेत्रीय सांसद नकुल नाथ ने फेसबुक वॉल पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सभी के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए मदद के लिए प्रयास करने की बात कही है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related