Homeमध्य प्रदेशMP के छिंदवाड़ा में घर में अचानक लगी भीषण आग, परिवार के...

MP के छिंदवाड़ा में घर में अचानक लगी भीषण आग, परिवार के 5 लोग बुरी तरह झुलसे

A sudden fire broke out in the house in Chhindwara, MP, 5 members of the family were badly scorched

Date:

छिंदवाड़ा । जिले के उमरेठ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक मकान में भीषण आग लगने के कारण एक ही परिवार के 5 सदस्य झुलस गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आग से झुलसे लोगों को उपचार के लिए छिंदवाड़ा के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे दो लोगों को नागपुर रेफर कर दिया गया।

वहीं तीन लोगों का उपचार जिला अस्पताल पर चल रहा है। यह आग कैसे लगी, अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उमरेठ में नेहरू चौक निवासी सुभाष साहू के मकान में बुधवार की देर रात्रि दो से तीन के बीच अचानक आग लग गई और परिवार के सदस्य सभी सो रहे थे।

शोर और धमाके की आवाज सुनकर आसपास में रहने वाले लोग पहुंचे और पुलिस की मदद से घायल सुभाष साहू और उनकी पत्नी सहित तीन बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नायब तहसीलदार सुनयना ब्रम्हे ने बताया कि सुभाष साहू के मकान में आग लग गई थी।जिसने सुभाष साहू की पत्नी सहित तीन बच्चे घायल है। उनको रात में ही उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया था।

प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर कर दिया गया है और जांच की जा रही है। जो भी जांच के बाद पाया जाएगा उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related