सिवनी वासियों के गर्व का पल: दिल्ली परेड में सिवनी की एनसीसी कैडेट खुशी सेंगर करेंगी जिले का प्रतिनिधित्व

SHUBHAM SHARMA
By
SHUBHAM SHARMA
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena...
2 Min Read
Seoni News: Delhi Pared में Seoni की Senior Devision NCC, Senior Under Officer Khushi Sengar करेंगी जिले का प्रतिनिधित्व

सिवनी। हर एक एनसीसी कैडेट का यह सपना होता है कि उसे दिल्ली परेड में शामिल होने का मौका एक बार जरूर मिले, हालाँकि यह मौका हर किसी के नसीब में होता भी नहीं है, आज हम आपको सिवनी जिले के पी जी कॉलेज सिवनी सीनियर डिवीजन की कैडेट अंडर ऑफिसर खुशी सेंगर के बारे में बता रहे है

ख़ुशी सेंगर सिवनी के पी जी कॉलेज में एनसीसी में सीनियर अंडर ऑफिसर है इनका चयन दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड के लिए हुआ है, जो की सिवनी जिले वासियों के लिए गर्व का पल है.

सिवनी की ख़ुशी सेंगर दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस परेड में शामिल होकर सिवनी जिले के प्रतिनिधित्व करेंगी, 1 अगस्त से 16 अगस्त तक ख़ुशी दिल्ली में ही रहेंगी, दिल्ली में रहकर परेड की बारीकियां सीख रही है व 15 अगस्त परेड में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

साथ ही स्वतंत्रता दिवस परेड में जिले के आदिवासी संस्कृति को सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुत करेगी। विदित होंवे की एनसीसी कैडेट्स आरडीसी परेड के माध्यम से 26 जनवरी परेड का हिस्सा बनते है जिसके लिये विभिन्न चरणों से होकर गुजरना व सफल होना पड़ता है.

लेकिन पहली बार सिवनी की कैडेट स्वतंत्रता दिवस परेड में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी, खुशी सेंगर को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संध्या श्रीवास्तव व समस्त स्टॉफ ने अपनी शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही एनसीसी अधिकारी डॉ पवन वासनिक को उनके कुशल नेतृत्व के लिये बधाई दी।

- Join Whatsapp Group -
Share This Article
Follow:
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *