तेल आधारित अर्थव्यवस्था वाले कुवैत में बदलावों और सुधारों के प्रणेता रहे शेख नासेर का निधन

Date:

दुबई। कुवैत में बदलावों और सुधारों के प्रणेता रहे शेख नासेर सबा अल सबा (72) का रविवार को निधन हो गया। वह देश के स्वर्गीय अमीर शेख सबा अल अहमद अल सबा के सबसे बड़े बेटे थे। शेख सबा का सितंबर में अमेरिका में इलाज के दौरान निधन हुआ था।

शेख नासेर ने भ्रष्टाचार के ढांचे पर प्रहार करने वाली व्यवस्था बनाई थी

शेख नासेर ने तेल संपदा संपन्न देश में जनसुविधाओं के विकास के साथ ही भ्रष्टाचार के ढांचे पर प्रहार करने वाली व्यवस्था बनाई थी। तेल आधारित अर्थव्यवस्था वाले कुवैत को अन्य क्षेत्रों में भी विकसित किया, बड़े-बड़े बिजनेस हब बनवाए।

शेख नासेर एक समय कुवैत की राजगद्दी के बड़े दावेदार थे

शेख नासेर एक समय कुवैत की राजगद्दी के बड़े दावेदार थे, लेकिन बाद में वह इससे दूर हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी कुना ने शेख नासेर की मौत का कारण नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि वह करीब दो साल से बीमार थे और उसी की वजह से उनकी जान गई।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...