Homeउत्तर प्रदेशUP: गणतंत्र दिवस की झांकी में दिखेगा कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मियों...

UP: गणतंत्र दिवस की झांकी में दिखेगा कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मियों का समर्पण

UP: Dedication of health workers during the Corona period will be seen in the tableau of Republic Day

Date:

लखनऊ । कोरोना महामारी का साहस से सामना करने वाला स्वास्थ्य विभाग 26 जनवरी को लखनऊ में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में ”नित नए प्रयास, आपदा में भी रचे इतिहास” विषय पर झांकी प्रदर्शित करेगा।

स्वास्थ्य विभाग की झांकी में कोरोना काल में स्वास्थ्य कर्मियों का समर्पण, सेवा और अभिनवीकरण प्रदर्शित किया जायेगा।

झांकी का मुख्य उद्देश्य महामारी के प्रसार को रोकने में स्वास्थ्य विभाग की भूमिका, आम जन को कोविड टीकाकरण व कोविड अनुरूप व्यवहारों के लिए प्रेरित करना एवं महामारी के प्रसार रोकना प्रदर्शित करना है। इसके अतिरिक्त आपदा काल में विभाग द्वारा हुई नवीन पहलों एवं अभिनवीकरण को भी प्रदर्शित करना है।

मिशन निदेशक एनएचएम अपर्णा यू ने बताया कि झांकी पर स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख उपलब्ध्यिां भी प्रदर्शित की जायेंगी।

मिशन निदेशक ने बताया कि अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं-चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रदर्शित किये जाने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का मॉडल झांकी में आकर्षण का केन्द्र होगा।

यही नहीं, कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए विभाग की विभिन्न इकाइयों-जैसे कोविड कमांड सेंटर, ऑक्सीजन प्लांट, बीएसएल लैब-2 एवं विभिन्न आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण की झलकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी।

इसके अलावा मार्च, 2020 में कोरोना के प्रारंभ और वर्तमान समय तक कोरोना को नियंत्रित करने के लिए किए गए स्वास्थ्य विभाग के समग्र प्रयासों को झांकी द्वारा परिलक्षित किया जाएगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related