सोनभद्र की बिटिया ने अपनी पुस्तक ‘सेवा परमो धर्मः’ की प्रति उप राष्ट्रपति को भेंट की

Date:

सोनभद्र: जब हौसले बुलंद हों तो असम्भव काम भी सम्भव हो जाता है। अपने माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने की तमन्ना लिए सोनभद्र की बिटिया ने अपनी पुस्तक ‘सेवा परमो धर्मः’ की प्रति आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को भेंट की। इससे सोनभद्र में खुशी का माहौल है और हर कोई बधाई देते हुए अग्रिम शुभकामनाएं ज्ञापित कर रहा है।

सोनभद्र के दुद्धी कस्बे की रहने वाली ज्योत्सना देवी और डॉ. विनय कुमार की पुत्री राजनंदिनी ने नई दिल्ली में रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और अपनी पुस्तक सेवा परमो धर्म: भेंट की फाउंडेशन की महासचिव एवं पुस्तक की सम्पादक सुश्री वृन्दा खन्ना के साथ राजनन्दिनी ने जब अपनी पुस्तक उप राष्ट्रपति को भेंट की तो उपराष्ट्रपति ने पुस्तक के बारे में जानकारी लेने के बाद बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।

बीते 13 नवम्बर को विज्ञान भवन में संत ईश्वर सम्मान समारोह आयोजित हुआ था जिसमें पुस्तक ”सेवा परमो धर्मः” पुस्तक का विमोचन परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि, केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी, पद्मश्री जवाहरलाल कौल, न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, फाउंडेशन के अध्यक्ष कपिल खन्ना सहित अन्य की उपस्थिति में हुआ था। ‘

‘सेवा परमो धर्मः”पुस्तक पूरे भारत के 100 सेवा कार्य करने वाले लोगों के जीवन की कहानी है जिसमें लेखन सहयोग राजनंदिनी ने किया है। इस पुस्तक में संपादन का सहयोग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के ओएसडी श्रवण बघेल ने दिया है तथा संत ईश्वर फाउंडेशन की महासचिव पुस्तक की मुख्य संपादक सुश्री वृन्दा हैं।

उपराष्ट्रपति से मुलाकात के बारे में मोबाइल फोन पर दुद्धी की बिटिया राजनंदिनी ने बताया कि उपराष्ट्रपति से सदवार्ता हुई। उन्होंने पुस्तक लेखन के अनुभवों के बारे में पूछा तथा अपने कई अनुभवों को साझा किया तथा भविष्य की शुभकामनाएं दी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related