उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी सदमे में, सपा के 84 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

By SHUBHAM SHARMA

Published on:

up samajwadi to bjp joins

कानपुर । उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव (UP ELECTION 2022) में राजनेताओं का पार्टी छोड़ना और नई पार्टी में जाना आम हो गया है। लेकिन कानपुर (Kanpur) में शुक्रवार को सपा (Samajwadi Party) के एक साथ 84 कार्यकर्ताओं ने भाजपा (BJP) का दामन थाम लिये।

इससे भाजपा यह मानकर चल रही है कि कहीं न कहीं पार्टी को चुनाव लड़ने में मजबूती मिलेगी।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनेताओं का पार्टियों को छोड़कर आने-जाने का सिलसिला लगातार जारी है। अभी तक बड़े नेता दल बदल रहे थे लेकिन अब कार्यकर्ताओं ने भी दल बदलना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में सपा का दामन छोड़ कर 84 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

https://twitter.com/shubham_7979/status/1484494125370011648?cxt=HHwWgMCr3dbi_ZkpAAAA

भाजपा के उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने सभी सदस्यों को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गोविन्द नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा मजबूत स्थिति में है।

इसको देखते हुए अब सपा के कार्यकर्ता पार्टी में आ रहे हैं जिनका हम स्वागत करते हैं। इस दौरान मयंक मिश्र और जिला पदाधिकारी के सभी लोगों ने खुशी व्यक्त की।

सपा से भाजपा में आकर इन्होंने ली सदस्यता

जिलाध्यक्ष ने बताया कि मनीष शुक्ला, संदीप यादव, पवन पांडेय, रवि प्रकाश शुक्ल, पीयूष शुक्ला, केतन, अमित गुप्ता, राजेन्द्र यादव, मो. यूनुस, लक्ष्मीकांत मिश्रा, हरदीप सिंह, गोगी सरदार, विष्णु ठाकुर, आशीष शुक्ला सहित 84 लोगों ने पार्टी पर आस्था जताते हुए सदस्यता ली है।

SHUBHAM SHARMA

Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment