HomeबॉलीवुडLal Singh Chadda Release Date: बैसाखी पर ही रिलीज होगी आमिर खान...

Lal Singh Chadda Release Date: बैसाखी पर ही रिलीज होगी आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा

Lal Singh Chadda Release Date: Aamir Khan and Kareena Kapoor Khan's film Lal Singh Chaddha will be released on Baisakhi only

Date:

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान की आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा काफी समय से चर्चा में है।

यह फिल्म इसी साल बैसाखी पर रिलीज होने वाली है। वहीं बीते कुछ दिनों से फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि देश में बढ़ते कोरोना के मामलों की वजह से फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी जाएगी। लेकिन अब आमिर खान प्रोडक्शन्स ने औपचारिक घोषणा करते यह साफ़ कर दिया कि यह फिल्म इस साल बैसाखी पर ही रिलीज होगी।

आमिर खान प्रोडक्शन्स ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए लिखा -‘ लाल सिंह चड्ढा’ 14 अप्रैल 2022 को बैसाखी पर ही रिलीज होगी। इस पोस्ट ने उन तमाम अफवाहों को विराम दे दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि कोरोना की वजह से फिल्म अभी रिलीज नहीं होगी।

Lal Singh Chadda Release Date

फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ अभिनेत्री करीना कपूर खान और साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेत्री मोना सिंह भी अहम भूमिका में होंगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

‘लाल सिंह चड्ढा’ हॉलीवुड की साल 1994 में रिलीज हुई हिट फिल्म ‘फॉरेस्ट गम्प’ पर आधारित है। फिल्म की कहानी फॉरेस्ट गम्प नामक किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। जो दिमागी तौर पर भले ही पूरी तरह विकसित नहीं है, लेकिन उसके जीवन में कई मोड़ ऐसे आते हैं, जहां वह खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित कर आगे बढ़ता जाता है। फिल्म का निर्माण आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने किया है, जबकि निर्देशक अद्वैत चंदन हैं। फिल्म 14 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related