Homeउत्तर प्रदेशबकाया बिजली बिल का जल्दी करें भुगतान, UP सरकार दे रही ब्याज...

बकाया बिजली बिल का जल्दी करें भुगतान, UP सरकार दे रही ब्याज में जबरदस्त छूट; इन उपभोक्ताओं को मिलेगी लाभ

Pay the outstanding electricity bill quickly, MP government is giving tremendous rebate in interest; These consumers will get benefit

Date:

उत्तर प्रदेश में पहले ही सरकार के द्वारा बकाया बिल वालों उपभोक्ताओं को राहत दी थी। इसके साथ ही जो लोग बिल जमा नहीं कर पाए थे।

उन उपभोक्ताओं का बिल माफ कर दिया गया था। ऐसे में अब एक और खबर बिजली बिल उपभोक्ताओं के लिए राहत देने वाली आई है।

जिन लोगों ने अभी तक बिजली बिल का बकाया भुगतान नहीं किया है, उन्हें सरकार की तरफ से राहत मिल रही है। दरअसल जिन बिजली बिल उपभोक्ताओं ने अपना बकाया बिल नहीं जमा किया है उन्हें सरकार की तरफ से भुगतान करने के लिए 100 फ़ीसदी ब्याज माफी के साथ एकमुश्त समाधान योजना लागू कर दी गई है।

30 जून तक उपभोक्ता ले योजना का लाभ

दरअसल महामारी के दौर कहीं बिजली बिल को उपभोक्ताओं के द्वारा नहीं भर पाए थे। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के द्वारा इस तरह की योजना शुरू की गई है।

जिसके तहत 1 जून से 30 जून तक बिजली उपभोक्ता इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने बकाया बिल का भुगतान यूपी पावर कारपोरेशन की वेबसाइट पर जाकर जमा करना होगा। बिल जमा करने के लिए वेबसाइट www.upenergy.in जारी की है।

इन लोगों को मिलेगा लाभ

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मंगलवार को एकमुश्त समाधान योजना का ऐलान किया था। जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं दुकानदार किसान को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है। जिसमें 5 किलो वाट भार तक के उपभोक्ताओं को सर चार्ज राशि पर 100 फ़ीसदी की छूट दी जा रही है।

जिसमें 100000 तक के बकाए पर अधिकतम 6 केस और 100000 से अधिक के बकाए पर 12 किस्तों में भुगतान करने का विकल्प दिया गया है। जिसके तहत कोई भी उपभोक्ता पावर कारपोरेशन की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर जमा कर सकता है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related